एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र में किसे कौन सा मंत्रालय, अमित शाह के साथ आज चर्चा', अजित पवार ने दी जानकारी

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद गुरुवार (28 नवंबर) को दिल्ली में अहम बैठक है. एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि अमित शाह के साथ मीटिंग है.

Ajit Pawar On Maharashtra CM: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे महायुति के पक्ष में आने के बाद अब सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं. दिल्ली में गुरुवार (28 नवंबर) को महायुति नेताओं की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ अहम बैठक है. इसमें मंत्रालयों को लेकर चर्चा हो सकती है. 

दिल्ली में एनसीपी प्रमुख और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, ''आज रात 9 बजे केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह जी के साथ मीटिंग होगी. कौनसी पार्टी को कितनी मिनिस्ट्री मिलेगी, गार्जियन मिनिस्ट्री कितने मिलेंगे, इस पर भी बातचीत होगी.''

अजित पवार ने EVM के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार ने ईवीएम को लेकर लगाए जा रहे विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा, ''विपक्ष के आरोप सही नहीं हैं. जब लोकसभा का चुनाव हुआ तो ईवीएम बहुत अच्छा था. अब इनके पक्ष में फैसला नहीं आया तो ईवीएम खऱाब हो गया.'' इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी की मजबूती पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी थी. इसके लिए हमें अब और अधिक काम करने की जरूरत है. हम लड़ेंगे और हमें सफलता मिलेगी."

हमारी पार्टी की प्रगति थम सी गई थी- प्रफुल्ल पटेल

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पहले और ज्यादा मजबूत थी. उन्होंने कहा, ''एनसीपी एक समय राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त पार्टियों में से एक थी. हमारी पार्टी की प्रगति थम सी गई थी. महाराष्ट्र के बाद हमने नागालैंड में विजय प्राप्त की थी. 12 प्रतिशत हमें वोट मिला. हमने अरूणाचल प्रदेश में भी चुनाव लड़ा और 6 प्रतिशत वोट मिला.''

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस पाएंगे- प्रफुल्ल पटेल

उन्होंने भरोसा जताते हुए आगे कहा, ''हमें ये सिलसिला जारी रखना है और इससे आगे बढ़ाना है. अब पहला पड़ाव दिल्ली का चुनाव है, जो राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हमने खोया है उसे वापस पाएंगे.''

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति का शानदार प्रदर्शन

महायुति गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. इसने 288 में से 230 सीट पर जीत दर्ज की. महायुति के घटक दलों में बीजेपी ने 132, शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीट हासिल की. वहीं, महाविकास अघाड़ी में शामिल तीनों पार्टियों ने महज 46 सीटें जीतीं. बाकी की सीटें अन्य छोटी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीते.

ये भी पढ़ें:

MVA में रार शुरू! उद्धव गुट के नेता अंबादास दानवे बोले, कांग्रेस किसी की सुनने को तैयार नहीं थी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget