एक्सप्लोरर

NDA में अजित पवार की प्रेशर पॉलिटिक्स? NCP की बैठक में इतनी सीटों की डिमांड पर चर्चा

Maharashtra Election 2024: अजित पवार महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार का हिस्सा हैं. लेकिन बीते दिनों में उनकी पार्टी के रुख ने सबका ध्यान खींचा.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही न हुआ हो लेकिन सीटों पर मंथन हर खेमे में जारी है. इस बीच एक ऐसे ही बैठक एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के घर बैठक हुई. इस बैठक में एनसीपी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल हुए.

इसके अलावा पार्टी के सांसद सुनील तटकरे और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल भी इस बैठक का हिस्सा थे. इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में 60 से ज्यादा सीटों की मांग पर चर्चा हुई. 

अपनी ही सरकार के खिलाफ किया 'आंदोलन'

साथ ही आने वाले दिनों में अजित पवार की सम्मान यात्रा के आयोजन को लेकर भी इसमें चर्चा हुई. एनडीए के गठबंधन में अजित पवार की पार्टी दबाव की राजनीति करती दिख रही है. बीते दिनों से अजित पवार की पार्टी का अलग रुख देखने को मिला. छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में अजित पवार ने सबसे पहले माफी मांगी और अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन भी किया था. 

लोकसभा में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक

अजित पवार महाराष्ट्र में एनडीए का हिस्सा है. एनडीए के साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा. लेकिन पार्टी को निराशा हाथ लगी. अजित पवार की पार्टी को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा. बाद में 400 पार और सीएए का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे लोगों के बीच निगेटिव मैसेज गया हालांकि हमारा ऐसा उद्देश्य नहीं था.

जनसंपर्क में जुटी अजित पवार की पार्टी

अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी जुट चुकी है. अजित पवार यात्रा पर निकले. लोगों से सीधा संपर्क स्थापित करने पर ही पार्टी का पूरा फोकस है. 'मुख्यमंत्री लाड़की बहिन योजना' के जरिए अजित पवार की पार्टी भी महिलाओं को साधने में जुटी हुई है.

महाराष्ट्र में चुनाव कब?

माना जा रहा है कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. 

Mumbai: गिरफ्तारी से बचने के लिए रेप के आरोपी ने कोर्ट को दिखाया 'प्यार का एग्रीमेंट', जानें फिर क्या हुआ?

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने की CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget