एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी की गिरफ्तारी पर बोले अजित पवार, 'उसे पता नहीं था कि...'

Saif Ali Khan Attack Case: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने कहा कि अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की घटना के बाद कुछ विपक्षी नेताओं ने मुंबई में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया था लेकिन हकीकत कुछ और है

Ajit Pawar On Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है. मुंबई में कानून-व्यवस्था बिगड़ने के आरोपों पर उन्होंने विपक्ष को घेरा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सैफ अली खान पर हमला करने का आरोपी बांग्लादेश से आया था.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, ''अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की घटना के बाद कुछ विपक्षी नेताओं ने कहा कि मुंबई में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है लेकिन हकीकत यह है कि आरोपी बांग्लादेश से आए थे. पहले वह कोलकाता आया और फिर मुंबई आया, उसे पता नहीं था कि यह किसी फिल्म स्टार का घर है, वह सिर्फ डकैती करने के इरादे से घर में घुसा था.''

सैफ अली पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने वाले 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसका इरादा चोरी करने का था लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह बॉलीवुड के एक अभिनेता के घर में घुसा है.

करीब 5 महीने से मुंबई में रह रहा था आरोपी

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि हमलावर को ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड स्थित हीरानंदानी एस्टेट से गिरफ्तार किया गया. वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसने भारत में आने के बाद अपना नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर से बदलकर विजय दास कर लिया था. वो बांग्लादेश के झालोकाटी का रहने वाला बताया जा रहा है. वो पिछले करीब 5 महीने से मुंबई में रहकर छोटे-मोटे काम करता था.

बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान (54) पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में गुरुवार (16 जनवरी) को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ये भी पढ़ें:

पुणे की महिला गोवा में पैराग्लाइडिंग हादसे का शिकार, पायलट की भी हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget