एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: मुंबई में NCP की बैठक क्यों शामिल नहीं हुए अजित पवार? खुद बताई वजह

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र की राजनीति में ये चर्चाएं चल रही हैं कि अजित पवार जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इन चर्चाओं को पिछले हफ्ते तब हवा मिली जब उन्होंने अचानक अपनी सभी बैठकें रद्द कर दी थीं.

Mumbai Politics: ऐसे समय में जब अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने को लेकर चारों तरफ चर्चाएं चल रही हैं, वह शुक्रवार को फिर से अपनी पार्टी की मुंबई इकाई की एक बैठक में शामिल नहीं हुए और पुणे में हुए कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. पार्टी की बैठक में शामिल न होने से उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर एक बार फिर से असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी है.

बैठक में नहीं शामिल होने पर क्या बोले अजित पवार?

हालांकि पुणे में मीडियाकर्मियों से बातचीत में अजित पवार ने कहा कि वह एनसीपी के सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थ थे क्योंकि उन्हें उसी समय कुछ अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित रहना था. उन्होंने कहा कि इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए. वहीं बीजेपी ने इस मुद्दे को लपकते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी के नेता उन्हें बदनाम कर रहे हैं और उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं.

चुनावों को लेकर मुंबई में हुई एनसीपी की बैठक

बता दें कि मुंबई में हुए एनसीपी के इस सम्मेलन को पार्टी प्रमुख शरद पवार और कई अन्य वरिष्ठ नेता जैसे प्रफुल्ल पटेल, जितेंद्र आव्हाड, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने संबोधित किया और कहा कि मुंबई और ठाणे क्षेत्र में 60 विधानसभा सीटें हैं और अगर एनसीपी को राज्य में नंबर एक पार्टी के रूप में उभरना है तो उसे इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. बता दें कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में एनसीपी ने 288 सीटों में 54 सीटें जीती थीं. 

कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा कि अगर निकाय चुनाव शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में गठबंधन में लड़े जाते हैं तो पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. बता दें कि एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) राज्य में महाविकास अघाड़ी (MVA) के तहत गठबंधन में हैं. पिछले साल एकनाथ शिंदे की बगावत के बात महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार गिर गई थी, जिन्होंने बाद में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी और खुद मुख्यमंत्री बन गए थे.

बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से अजित पवार के बीजेपी के साथ नजदीकियों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं. हालांकि इससे पहले एनसीपी ने कहा था कि पार्टी की बैठक में शामिल न होने का मतलब ये नहीं कि अजित पवार बीजेपी में  शामिल होने की योजना बना रहे हैं. 

'इसका मतलब ये नहीं कि वो पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे हैं'

बैठक में उनकी अनुपस्थिति के बारे में बात करते हुए एनसीपी प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि पार्टी के मुंबई कार्यक्रम की योजना एक महीने पहले बनाई गई थी. उन्होंने कहा कि अजित 'दादा' लगातार व्यस्त हैं. उन्हें पुणें में कई कार्यक्रमों में शामिल होने का न्योता मिला था, इसलिए उन्होंने एनसीपी की बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी. उन्होंने कहा कि हर नेता का अपना शेड्यूल होता है, जिसे उसे फॉलो करना होता है, इसका मतलब यह नहीं कि वे पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि अजित पवार ने इस हफ्ते की शुरुआत में  मुंबई में शरद पवार के साथ एक इफ्तार पार्टी में भी हिस्सा लिया था.

गौरतलब है कि अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं को पिछले हफ्ते तब हवा मिली थी जब उन्होंने अचानक अपनी सभी प्रस्तावित बैठकें रद्द कर दी थीं इसके अलावा उन्होंने अपने कुछ बयानों में बीजेपी और एकनाथ शिंदे को लेकर नरमी भी बरती थी.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र में लू लगने से मौत मामले में अब शरद पवार ने कर दी ये बड़ी मांग, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रामदास अठावले, CJP पर बोले- 'मुझे लगता है कि...'
ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रामदास अठावले, CJP पर बोले- 'मुझे लगता है कि...'
टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'
टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget