एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: डिप्टी सीएम अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार से की बड़ी मांग, असमंजस में फंसी BJP, शिंदे गुट चुप

Maharashtra Politics: NCP दावा है कि इस मुद्दे का असर अगले लोकसभा चुनावों पर पड़ सकता है. Ajit Pawar द्वारा उठाया गया मुद्दा कई निर्वाचन क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकता है.

Muslim Quota In Maharashtra : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को शिक्षा में मुसलमानों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा, जिससे उनके सहयोगी दलों में नाराजगी बढ़ गई. माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर एक ओर जहां शिवसेना शिंदे गुट चुप है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए भी असमंजस भरी स्थिति पैदा हो गई है. पार्टी के नेता और राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अभी तक इस मांग पर कुछ कहा नहीं है. दीगर है कि भारतीय जनता पार्टी, धार्मिक आधार पर कोटा के खिलाफ रही है. ऐसे में पार्टी के लिए जूनियर पवार के लिए यह मांग किसी असमंजस से कम नहीं है.

बीते दिनों पवार ने बैठक में कहा था कि अब्दुल सत्तार और एक अन्य मंत्री हसन मुशरिफ की राय थी कि मुस्लिमों को आरक्षण मिले और चूंकि यह तीन दलों की सरकार है इसलिए मैंने उनसे कहा कि मैं इस मुद्दे को मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने रखूंगा और आगे का रास्ता तलाशने की कोशिश करेंगे. 

वहीं राजनीति जानकारों का मानना है कि अजित पवार गुट इस बात से बखूबी वाकिफ है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी , शिंदे गुट के अलावा जूनियर पवार पर भी निर्भर है. ऐसे में पवार अपने वोट बैंक को संभालने के लिए ऐसी मांग रख रहे हैं क्योंकि वह इस बात से पूरी तरह से परिचित हैं कि मराठा वोट, कई पार्टियों में बटेगा ऐसे में वह मुस्लिमों की ओर अपना रुख कर रहे हैं.

चुनाव पर पड़ेगा असर?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए गुट के प्रमुख अजीत पवार और उनका समूह 1 जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी सरकार में शामिल हो गया था.

हालांकि, अभी तक सत्तारूढ़ गठबंधन में अन्य दो सहयोगियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, खासकर जब से फडणवीस धर्म-आधारित कोटा नहीं बढ़ाने के बारे में मुखर रहे हैं जो ओबीसी और मराठा आरक्षण को खा सकते हैं.

एनसीपी के सूत्रों का दावा है कि इस मुद्दे का असर अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है, एनसीपी-एपी (अजित पवार) की नजर मुस्लिम वोटों पर है जो राज्य के कई निर्वाचन क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकते हैं.

अजित पवार ने हाल ही में आश्वासन दिया था और दोहराया था कि वह बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार निर्णय को लागू करने के लिए जल्द ही सीएम और डिप्टी सीएम के साथ मुस्लिम कोटा मुद्दा उठाएंगे और आर्थिक रूप से पिछड़े मुसलमानों के लिए एक विशेष पैकेज पर भी विचार करेंगे. शिक्षा में मुस्लिम कोटा का विचार 2014 में पूर्व कांग्रेस-एनसीपी सरकार द्वारा दिया गया था, और यह पूर्ववर्ती महा विकास अघाड़ी सरकार के वादों में भी शामिल था, जिसमें जून 2022 में गिरने से पहले अजीत पवार डिप्टी सीएम थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget