एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार ने प्रकाश अंबेडकर और KCR की पार्टी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हल्के में...'

Maharashtra Politics: एक साल पहले ही महाराष्ट्र की सियासत में चुनावी तड़का लग चुका है. इस बीच एनसीपी नेता अजित पवार ने प्रकाश अंबेडकर और केसीआर की पार्टी को लेकर बयान दिया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की सियासत अक्सर चर्चा में रहती है. इस बीच एनसीपी (NCP) नेता और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी और तेलंगना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) की पार्टी बीआरएस (BRS) को हल्के में न लें. वंचित बहुजन अघाड़ी (Vanchit Bahujan Aaghadi) प्रकाश अंबेडकर की पार्टी है. बता दें कि प्रकाश अंबेडकर (Prakash Ambedkar) की पार्टी महाराष्ट्र में सक्रिय है तो वहीं के चंद्रशेखर राव अपनी पार्टी के लिए महाराष्ट्र में जमीन को तलाश रहे हैं. हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र में रैली भी की थी.

चुनाव आयोग के मुताबिक, 2019 के विधानसभा में चुनावों में वंजित बहुजन अघाड़ी ने 236 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. हालांकि पार्टी को किसी भी सीट पर सफलता नहीं मिली थी. विधानसभा चुनाव से पहले प्रकाश अंबेडकर ने असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिलाया था लेकिन बाद में ये गठबंधन टूट गया था. 

एमवीए में शामिल होंगे प्रकाश अंबेडकर?
आने वाले समय में क्या प्रकाश अंबेडकर महाविकास अघाड़ी का हिस्सा होंगे? ये सवाल बना हुआ है. उद्धव ठाकरे और प्रकाश अंबेडकर एकसाथ मंच पर भी दिख चुके हैं लेकिन अभी तक कुछ ठोस फैसला नहीं हुआ है. इसी महीने अजित पवार ने उद्धव ठाकरे से कहा था कि वह प्रकाश अंबेडकर के साथ गठबंधन करें और हम आपका समर्थन करेंगे. वहीं, प्रकाश अंबेडकर, शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एमवीए से बाहर निकलने की सलाह तक दे चुके हैं. उन्होंने ठाकरे को सहयोगी दलों से सावधान रहने की सलाह दी थी. इतना ही नहीं, वे एनसीपी प्रमुख और दिग्गज नेता शरद पवार की कड़ी आलोचना भी कर चुके हैं.

पहले बीआरएस के बारे  में अजित पवार ने कही थी यह बात
जहां तक बीआरएस का सवाल है तो महाराष्ट्र में सियासी जमीन तलाश रही इस पार्टी के बारे में हाल में अजित पवार ने कहा था कि कभी मायावती और मुलायम सिंह यादव ने भी पश्चिमी राज्य में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. वहीं केसीआर को लेकर उन्होंने कहा था कि तेलंगाना के सीएम पार्टी को तेलंगाना के बाहर विस्तार देने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वह राष्ट्रीय नेता बनना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: इनके पार्टी छोड़ते ही NCP और शिवसेना UBT की सीटें हुई बराबर, जानें कैसे बदल गया विधान परिषद का गणित?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget