एक्सप्लोरर

एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' पर विवाद बढ़ा, अबू आजमी बोले, 'इस आदमी का मुंह बंद करने...'

Ajaz Khans House Arrest Show: एजाज खान के रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अबू आजमी समेत महाराष्ट्र के कई नेताओं ने इसे लेकर कड़ी आलोचना की है.

Abu Azmi On Ajaz Khans Show: एक्टर एजाज खान के रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर विवाद बढ़ गया है. इस पर अब सियासत भी गरमा गई है. कई सांसदों और विधायकों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आज़मी ने एजाज खान की गिरफ्तारी की मांग की है.

अबू आजमी ने अभिनेता एजाज खान के रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' विवाद पर कहा, "उन्हें 100% गिरफ्तार किया जाना चाहिए और इस आदमी का मुंह बंद करने के लिए सभी संभव कानूनी धाराएं लगाई जानी चाहिए."

महाराष्ट्र साइबर सेल प्रमुख यशस्वी यादव ने क्या कहा?

अभिनेता एजाज खान के रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' विवाद पर महाराष्ट्र साइबर सेल प्रमुख यशस्वी यादव ने कहा, "हमें पत्रकारों और अन्य स्रोतों से जानकारी मिली है. हमने उन्हें तुरंत शो बंद करने और सभी डेटा को संरक्षित करने का निर्देश दिया है. मुझे जहां तक जानकारी है कि जैसे ही हमारे निर्देश मिले, उनका शो बंद कर दिया गया है. इसके अलावा अगर हमें कोई शिकायत मिलती है तो हम उसके अनुसार आगे कानूनी कार्रवाई करेंगे."

बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने क्या कहा?

उधर, महाराष्ट्र विधान परिषद की बीजेपी सदस्य चित्रा वाघ ने गुरुवार को अभिनेता एजाज खान के वेब शो 'हाउस अरेस्ट' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि इस शो की सामग्री अश्लील है और समाज, विशेषकर बच्चों के लिए हानिकारक है. वाघ ने कहा, “खुद को अभिनेता कहने वाले एजाज खान ने 'हाउस अरेस्ट' नामक एक शो बनाया है, जो अश्लीलता की पराकाष्ठा है. यह शो उल्लू ऐप पर प्रसारित हो रहा है और इसके आपत्तिजनक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं.''

'हाउस अरेस्ट' की क्लिप वायरल

दरअसल, ओटीटी वेब सीरीज 'हाउस अरेस्ट' की लगभग दो मिनट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें होस्ट की भूमिका में बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी एजाज खान हैं. वो रियलिटी शो के दौरान एक प्रतियोगी से शारीरिक संबंध बनाने की अलग-अलग पोजिशन के बारे में पूछते हुए दिखाई देते हैं. फिर वह प्रतियोगियों के दूसरे समूह से पोजिशन का प्रदर्शन करने के लिए कहते हैं.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget