एक्सप्लोरर

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में 12 लोगों के बरी होने पर AIMIM की पहली प्रतिक्रिया, 'मुसलमानों के खिलाफ...'

2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में 12 आरोपियों को बरी किया गया है. इसको लेकर AIMIM के नेता वारिस पठान ने कहा कि आरोपियों की जवानी जेल में खत्म हो गई, उनका हिसाब कौन देगा?

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट 2006 के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार (21 जुलाई) को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया. निचली अदालत ने 12 में से पांच को फांसी और सात को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. हाई कोर्ट के फैसले को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने न्याय की जीत बताया है.

AIMIM के नेता वारिस पठान ने न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में कहा, ''ये स्वागत करने वाला फैसला है, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 12 बेकसूर लोगों को बरी कर दिया है. यह सत्य और न्याय की जीत है. इतने वर्षों से ये लोग जेल में थे, कितनों के मां-बाप इंतकाल कर गए, जवानी खत्म हो बीवी-बच्चे तितर बितर हो गए. किसी को भी बली का बकरा बनाना है तो किसी को भी उठाओ और जेल में डाल दो. कोर्ट ने माना है कि टॉर्चर किया गया.''

भरपाई कौन करेगा- वारिस पठान

उन्होंने कहा, ''पांच लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी,जिसमें से एक के पिता को हार्ट अटैक आ गया. अब इसकी भरपाई कौन करेगा, सरकार करेगी, एटीएस करेगी. कानून मुसलमानों के खिलाफ इस्तेमाल किए जाते हैं. शक के आधार पर जेल में नहीं डाल सकते हैं. बेल नहीं दी जाती है.''

वारिस पठान ने कहा, ''18 साल की भरपाई कौन करेगा. न्याय व्यवस्था को सुधार करना चाहिए. 12 लोगों की जिंदगी जिन्होंने बर्बाद किए,उनके खिलाफ भी एक्शन होना चाहिए.'' 

कब क्या हुआ?

11 जुलाई, 2006 को शाम 6.23 बजे से 6.29 बजे के बीच मुंबई की सात लोकल ट्रेनों के प्रथम श्रेणी के डिब्बों में सात विस्फोट हुए. इस विस्फोट में 187 लोगों की मौत हो गई और 824 लोग घायल हुए. इस मामले की जांच महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को सौंपी गई. बम विस्फोट के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

11 सितंबर 2015 को विशेष अदालत ने 13 में से 12 आरोपियों को दोषी ठहराया. एक आरोपी को बरी कर दिया गया. अब 12 अन्य को बरी किया गया है. हाई कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष अपना मामला साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है. यह मानना कठिन है कि आरोपियों ने अपराध किया.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: 'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget