एक्सप्लोरर

'BJP सिर्फ वोट के लिए हिंदुत्व...', उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के नकली हिंदुत्व, बीजेपी के चुनावी हिंदुत्व को उजागर कर दिया है. उन्होंने डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को भी घेरा.

Aditya Thackeray Attack On BJP: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने के बाद भी महाविकास अघाड़ी के घटक दल सत्तारूढ़ पार्टी पर हमलावर हैं. शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने हिंदुत्व के मसले पर बीजेपी को घेरा हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी सिर्फ वोट के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल करती है. 

शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, "उद्धव ठाकरे ने कल बीजेपी के नकली हिंदुत्व, बीजेपी के चुनावी हिंदुत्व को उजागर किया. रेलवे ने दादर मंदिर को दिए गए नोटिस को खारिज कर दिया. आज हम दादर मंदिर जा रहे हैं."

हमने बीजेपी के चुनावी हिंदुत्व को एक्सपोज किया-आदित्य ठाकरे

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ''हिन्दुओं का इस्तेमाल BJP सिर्फ वोट के लिए करती है. बीजेपी शासित राज्यों में हिन्दू अधिक खतरे में हैं. इतनी हिम्मत है तो बांग्लादेश जाकर के दिखाओ. हमने बीजेपी के चुनावी हिंदुत्व को एक्सपोज किया है. मुंबई के भ्रष्टाचार पर अगर कोई बात करना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके कुछ नेताओं को सरकार में ना लें.''

महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कब?

बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. राज्य विधानमंडल का एक हफ्ते तक चलने वाला शीतकालीन सत्र नागपुर में 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है.

मुंबई में 5 दिसंबर को एक भव्य समारोह में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख  अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीतकर सत्ता हासिल की. इस गठबंधन में शामिल बीजेपी 132 सीट जीतकर राज्य में सबसे आगे रही. वहीं, महाविकास अघाड़ी को 46 सीटों पर जीत मिली.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद नाना पटोले छोड़ देंगे अध्यक्ष पद? खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget