एक्सप्लोरर

पुणे रेप केस पर भड़के अबू आजमी, बोले- 'इस्लाम में 1400 साल पहले...'

Pune Rape Case: पुणे में हुए रेप केस पर अबू आज़मी ने दुख जताया. उन्होंने ऐसी घटनाओं के लिए फांसी की सज़ा की मांग की. उनका मानना है कि सख्त कानूनों से ही ऐसी वारदातों को रोका जा सकता है.

Abu Azmi on Pune Rape Case: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आज़मी ने पुणे में हुए खौफनाक रेप केस पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, "यह अफसोस की बात है. ऐसी घटनाओं के लिए फांसी की सज़ा होनी चाहिए."

अबू आजमी ने कहा, "इस्लाम एक परफेक्ट धर्म है. इस्लाम में 1400 साल पहले उठने से लेकर बैठने तक, सारे नियम तय किए. ऐसे लोगों को फांसी की सजा दो."

अबू आजमी का कहना है, "अगर 10-20 लोगों को फांसी की सज़ा हो जाए तो कोई रेप करने की हिम्मत नहीं करेगा, सख्त कानून होने चाहिए. 6 महीने, 1 साल में फैसला आ जाना चाहिए, ऐसा नहीं हो रहा है. नए कानून बनते हैं लेकिन उन पर अमल नहीं होता. इन चीज़ों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, तभी कानून व्यवस्था सुधरेगी, वरना नहीं.

सपा विधायक ने कहा, "कहीं को व्यक्ति बीच में आ जाता है और दबाव डाल देता है, पुलिस को कार्रवाई बंद करनी पड़ती है या कभी पुलिस की कार्रवाई नहीं करती. कानून का सख्ती से पालन होगा, तभी सुधार आ सकेगा, वरना सुधार नहीं आएगा." 

OTP लेने के बहाने घर में घुसा था डिलीवरी बॉय
बुधवार, दो जुलाई को पुणे की एक हाउसिंग सोसाइटी में खौफनाक वारदात सामने आई. शाम 7.30 बजे एक युवती ङर पर अकेली थी, जब एक शख्स खुद को डिलीवरी बॉय बताकर घर में आ गया. खुद को कूरियर एजेंट बताने वाले इस शख्स ने लड़की से ओटीपी मांगा और जबरन घर में घुसकर उसे रेप किया. 

रेप के बाद पीड़िता के फोन से ली सेल्फी
वारदात के बाद आरोप ने पीड़ित लड़की के ही फोन से सेल्फी ली और चेतावनी भरा एक मैसेज छोड़ दिया. आरोपी ने घटना के सबूत को जानबूझकर पीड़िता के फोन में छोड़कर मानसिक दबाव भी बनाया.

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget