एक्सप्लोरर

अबू आजमी ने CM फडणवीस से की मुलाकात, मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को लेकर कर दी ये बड़ी मांग

Abu Azmi News: सपा नेता अबू आजमी ने मांग की है कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट और सर्वमान्य गाइडलाइंस तय किए जाएं, ताकि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने वालों पर लगाम लगाई जा सके.

Abu Azmi Met CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर जारी विवाद पर समाधान निकालने के उद्देश्य से ये मुलाकात हुई है. अबू आजमी ने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन सौंपा. 

आजमी ने मांग की है कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट और सर्वमान्य गाइडलाइंस तय किए जाएं, ताकि इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग देने वालों पर रोक लगाई जा सके.

'कुछ तत्व जानबूझकर माहौल बिगाड़ रहे हैं'

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अबू आसिम आजमी ने कहा, ''मस्जिदों में अज़ान के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय दिशानिर्देशों के अनुसार ही होता है. बावजूद इसके, कुछ तत्व जानबूझकर माहौल बिगाड़ने और प्रशासन पर दबाव बनाकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मुस्लिम समाज में नाराजगी बढ़ रही है.

अबू आजमी ने क्या दिए सुझाव?

आजमी ने सुझाव देते हुए कहा, ''प्रत्येक शहर में पुलिस, मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि और मस्जिदों के ट्रस्टियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाए, ताकि आपसी संवाद के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके और इस मुद्दे को सियासी हथियार की तरह इस्तेमाल करने वालों को रोका जा सके.

CM फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से चर्चा की

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से चर्चा की और निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था का पालन करते हुए किसी भी कार्रवाई में संयम बरता जाए. साथ ही, उन्होंने जल्द ही उलेमा, समाजसेवी संगठनों (NGOs) और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक आयोजित करने का आश्वासन भी दिया.

इस मुलाकात के दौरान ईद उल अजहा (बकरा ईद) और कुर्बानी को लेकर भी चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल ने निवेदन किया कि मुस्लिम समुदाय को अपने धार्मिक कर्तव्यों को शांतिपूर्वक और सम्मानपूर्वक निभाने में पुलिस, मुंबई महानगरपालिका और प्रशासन का पूरा सहयोग मिले, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके.

इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्याध्यक्ष यूसुफ अबरानी, रजिया चष्मावाला, मोहम्मद अली शेख, सैय्यद शौकत, फिरोज ओरा, मेमन समाज के उपाध्यक्ष समेत कई मस्जिदों के ट्रस्टी भी शामिल थे.

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget