एक्सप्लोरर

AAP का ऐलान- महाराष्ट्र में लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मुंबई की इतनी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

Aam Aadmi Party News: आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. महाराष्ट्र में हमारा वोट बैंक बहुत मजबूत है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. मुंबई में पार्टी 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में इंडिया अलायंस में रहकर चुनाव लड़ेगी या अकेले इसको लेकर भी आप की तरफ से रुख साफ कर दिया गया है.

आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कहा, "आप इंडिया गठबंधन का एक मजबूत हिस्सा है. हालांकि, इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था और उसमें भी हमारी जीत हुई थी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक अलग विषय है. यह स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा."

 

उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र को कल्याणकारी सरकार की जरूरत है. इसलिए, आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. महाराष्ट्र में हमारा वोट बैंक बहुत मजबूत है."

बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी ने पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था. वहीं अब आने वाले समय में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप अलग-अलग चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने ऐलान किया है कि हरियाणा और दिल्ली में भी आप किसी से गठबंधन नहीं करेगी.

गौरतलब है कि इस साल के अंत में अक्टूबर में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं. राज्य में मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन के महाविकास आघाड़ी और एनडीए के महायुति के बीच होगा. एमवीए में जहां कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी एसपी मुख्य दल हैं, वहीं महायुति में बीजेपी, शिवेसना शिंदे गुट और अजित पवार गुट की एनसीपी है.

ये भी पढ़ें

'सभी मुझे इस्तीफा दें, मैं देखूंगा कि आगे...,' कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बोले अजित पवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: मोबाइल रिपेयर करने के लिए मां से मांगे पैसे, नहीं मिले तो 17 साल की लड़की ने कर लिया सुसाइड
मुंबई: मोबाइल रिपेयर करने के लिए मां से मांगे पैसे, नहीं मिले तो 17 साल की लड़की ने कर लिया सुसाइड
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
Maharashtra News: 1601 करोड़ में महाराष्ट्र सरकार की हुई एयर इंडिया बिल्डिंग, सरकारी दफ्तरों के लिए होगा इस्तेमाल
1601 करोड़ में महाराष्ट्र सरकार की हुई 'एयर इंडिया बिल्डिंग', सरकारी दफ्तरों के लिए होगा इस्तेमाल
महाराष्ट्र के 56 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत लाई फडणवीस सरकार, 36585 करोड़ का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र के 56 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत लाई फडणवीस सरकार, 36585 करोड़ का कर्ज होगा माफ

वीडियोज

Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
UGC Scholarship 2026: मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
Embed widget