एक्सप्लोरर

'यह केवल चुनाव तक ही...', मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना पर आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे का कहना है कि मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना चुनाव देखकर लाया गया है क्योंकि सरकार ने अपने पिछले बजट के वादे को पूरा नहीं किया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना-यूबीटी के आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने दावा किया कि मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना केवल चुनाव तक के लिए है. उन्होंने साथ ही कहा कि राज्य की महिलाओं को लोगों को परखना आता है और वे संस्कारी परिवार के मुखिया और लालची लोगों के बीच फर्क करना जानती हैं. 

'द हिंदू' अखबार से बातचीत में आदित्य ठाकरे ने विभिन्न मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने माझी लड़की बहिन योजना को लेकर कहा, ''य़ोजना के बारे में कोई राय बनाने से पहले, 2022,23 और 2024 की बजट घोषणा को देखें. इनमें से किसी को पूरा नहीं किया गया. सूत्रों के मुताबिक यह योजना केवल अक्टूबर या नवंबर तक चलेगी. वे अपने प्रचार के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं. अगर बहना अगर वास्तव में उन्हें प्यारी होतीं तो उनके मंत्री महिलाओं को टीवी पर अभद्रत बातें नहीं कह रहे होते.''

क्या महिलाओं को लुभाने के लिए यह स्कीम लाई गई है? इस पर आदित्य ने कहा, ''महिलाएं लोगों को परखना जानती हैं. वे एक संस्कारी तथा अच्छी सोच वाले परिवार के मुखिया और लालची राजनेताओं के बीच फर्क करना जानती हैं.'' आदित्य ने यह बात सीएम एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कही. 

गुजरात से चल रही है महाराष्ट्र की सरकार - आदित्य
क्या आपको लगता है कि जनता का सरकार से असंतोष अभी तक बरकरार है और या महायुति ने इस मुद्दे का समाधान कर दिया है? आदित्य ने कहा कि यह सरकार संविधान विरोधी, महाराष्ट्र विरोधी है और गुजरात से चल रही है. हर तरफ असंतोष है. भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति इस सरकार की पहचान बन गई है.

सत्ता में आने पर क्या लड़की बहिन योजना जारी रखेगा MVA
अगर महाविकास अघाड़ी सत्ता में आती है तो उससे इस योजना को बरकरार रखने की उम्मीद की जाएगी, क्या यह राजस्व पर भार नहीं होगा? आदित्य ने कहा कि राज्य का वित्त राज्य के कल्याण के लिए होता है. जिस तरह से महंगाई और बेरोजगारी की आज स्थिति है, ऐसे सपोर्ट की जरूरत है.लेकिन इसके लिए मंशा अच्छी होनी चाहिए.

ये भी पढे़ं- नासिक में मार्च के दौरान पत्थरबाजी की घटना के बाद एक्शन में पुलिस, 15 उपद्रवी हिरासत में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget