एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे का दावा- 'महाराष्ट्र में आने वाले महीनों में गिरेगी शिंदे सरकार, होंगे मध्यावधि चुनाव'

Mumbai Nerws: एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए आदित्य ने कहा कि चार प्रमुख परियोजनाएं महाराष्ट्र के बजाय अन्य राज्यों में चली गई. इन परियोजनाओं से राज्य की ढाई लाख की आबादी को रोजगार मिलता.

Mumbai News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) महाराष्ट्र में हुए तख्तापलट को पचा नहीं पा रहे हैं. इसकी एक बानगी सोमवार को देखने को मिली जब आदित्य ने दावा किया कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली सरकार आने वाले महीनों में गिर जाएगी और महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होंगे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मध्यावधि चुनाव के लिए कमर कसने को भी कहा.

मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

अकोला में एक रैली को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए आदित्य ने कहा कि चार प्रमुख परियोजनाएं महाराष्ट्र के बजाय अन्य राज्यों में चली गई, इन परियोजनाओं से राज्य की ढाई लाख की आबादी को रोजगार मिलता. रैली को संबोधित करते हुए आदित्य  ठाकरे ने कहा कि यह देशद्रोहियों की सरकार है जो आने वाले महीनों में निश्चित रूप से गिर जाएगी. इसलिए सभी कार्यकर्ता मध्यावधि चुनाव के लिये तैयार रहें.

छोटा पप्पू कहने पर अब्दुल सत्तार पर किया पलटवार

वहीं उन्हें छोटा पप्पू कहने वाले महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार पर पलटवार करते हुए ठाकरे ने कहा, ' मैं छोटा पप्पू हो सकता हूं, लेकिन यदि मुझे छोटा पप्पू बुलाने से राज्य का कुछ भला हो सकता है तो आप मुझे इसी नाम से पुकारते रहें.' उन्होंने आगे कहा कि यह छोटा पप्पू अभी आपको महाराष्ट्र में चला रहा है लेकिन आगे दौड़ाएगा भी, क्योंकि महाराष्ट्र ने इस विश्वासघात को स्वीकार नहीं किया है. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते उद्धव ठाकरे ने भी राज्य में मध्यावधि चुनावों को लेकर संभावना व्यक्त की थी.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: EWS रिजर्वेशन पर SC से फैसले का फडणवीस ने किया स्वागत, मराठा आरक्षण पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget