एक्सप्लोरर

'अभी तो बस शुरुआत है', मुंबई यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में युवा सेना की जीत पर बोले आदित्य ठाकरे

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे और उनका परिवार मुंबई यूनिवर्सिटी ग्रैजुएट सीनेट चुनाव में युवा सेना की जीत से काफी उत्साहित है. आज मातोश्री में जीत का जश्न भी मनाया गया.

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी की युवा सेना ने मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में सभी 10 सीटें जीत लीं. इस जीत के बाद युवा सेना का नेतृत्व करने वाले आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने कहा, ''मुंबई सीनेट चुनाव में शिवसेना-यूबीटी की क्लीन स्विप केवल शुरुआत है और यह जीत विधानसभा चुनाव में भी दोहरानी होगी.'' युवा सेना ने एबीवीपी को चुनाव में हराया है.

आदित्य ठाकरे ने शिवसेना-यूबीटी और युवा सेना के लिए वोट करने वालों के प्रति आभार जताया. आदित्य ने कहा कि हमने ना केवल अपने प्रदर्शन को दोहराया बल्कि मुंबई यूनिवर्सिटी ग्रैजुएट सीनेट चुनाव में प्रदर्शन को बेहतर किया है. वहीं, मातोश्री के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवसेना-यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीनेट को लेकर मतदान केवल मुंबई में नहीं हुए बल्कि हमारे पड़ोसी जिले ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी और सिंधुदुर्घ में भी हुए. यह पार्टी के  प्रभाव को दिखाता है.

यह बोले उद्धव ठाकरे
उद्धव ने कहा कि हमने दिखाया कि जीत क्या होती है. यह तो केवल शुरुआत है. हमें विधानसभा चुनाव में भी ऐसी ही जीत हासिल करनी है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने घोषणा की है कि स्टूडेंट्स और ग्रैजुएट्स के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी. सीनेट मुंबई यूनिवर्सिटी की सबसे बड़ी डिसीजन मेकिंग बॉडी और वॉचडॉग है. इसमें टीचर, प्रिंसिपल और कॉलेज प्रबंधन का प्रतिनिधित्व होता है. इसके साथ ही रजिस्टर्ड ग्रैजुएट का भी प्रतिनिधित्व होता है. इसे विश्वविद्यालय के बजट को पारित करने का अधिकार है.

जश्न में डूबा मातोश्री
नवंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले आया नतीजा हैरान करने वाला नहीं है क्योंकि  शिवसेना-यूबीटी के नेता अनिल परब ने मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव जीता है जो कि जुलाई में हुआ था. उधर, मातोश्री में जश्न का माहौल देखा गया. जहां वरुण सरदेसाई जैसे युवा सेना के नेता पार्टी समर्थकों के साथ नृत्य करते दिखे. आदित्य ठाकरे भी थोड़ी देर के लिए इसमें शामिल हुए और उन्होंने अपने भाई तेजस और मां रश्मि ठाकरे के चेहरे पर गुलाल लगाया. 

ये भी पढ़ें - महायुति में भी उठी मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने की मांग, शिवसेना नेता ने CM एकनाथ शिंदे को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget