एक्सप्लोरर

Jalna Protest: जालना में लाठीचार्ज के मुद्दे पर राज्यपाल से मिला उद्धव गुट, देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की

Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज किए जाने की घटना के बाद से विपक्ष गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमलावर है और उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है.

Maharashtra: महाराष्ट्र के जालना (Jalna) में मराठा आरक्षण आंदोलन (Maratha Reservation Protest) के दौरान प्रदर्शनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज के मामले में आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) के नेतृत्व में शिवसेना-यूबीटी के विधायकों ने बुधवार को राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) से मुलाकात की. इस मुलाकात में राज्यपाल से गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का इस्तीफा लिए जाने की मांग की गई. 

आदित्य ठाकरे ने कहा, ''जालना में सरकार द्वारा अमानवीय लाठीचार्ज के खिलाफ आज (बुधवार) शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी के विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की. लोगों को पता होना चाहिए कि शिवसेना-बीजेपी सरकार में जनरल डायर कौन है. सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार में जनरल डायर कौन है? जांच होगी, आईएएस-आईपीएस अधिकारी सस्पेंड होंगे लेकिन जनरल डायर का क्या? गैर-संवैधानिक सीएम ने आदेश दिया कि डीसीएम, इसे लोगों के सामने आना चाहिए. दरअसल, ऐसे लाठीचार्ज के बाद सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए.''

पता चलना चाहिए कि कौन है सरकार में जनरल डायर- ठाकरे
वहीं, आदित्य ठाकरे ने इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ''राज्यपाल महोदय से यही मैं चाहता हू्ं कि एक्शन लिया जाए, हम सारे लोग चाहते हैं. पूरा महाराष्ट्र भी यही चाहता है. क्योंकि यह सरकार निकम्मी है. ये मैं नहीं कह रहा है, सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन में भी यही बात सामने आई थी. सिर्फ शब्द अलग इस्तेमाल हुए थे. सबसे अहम बात यह है और मैंने राज्यपाल से यही विनती की है कि सीएम को बुलाकर समझाएं कि आंदोलन को ऐसा नहीं उठाया जाता है. कायदा भी एक चीज होती है और उस कायदे के हिसाब से चलना चाहिए. देश का जो कानून है उसे अपनाया जाना चाहिए. ये जो सत्ता बिठाई गई है. वह भी कानून के बाहर है.''

माफी मांगने से नहीं चलेगा काम- अम्बादास दानवे
बता दें कि गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर माफी मांग ली है लेकिन विधान परिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे ने कहा कि सिर्फ माफी मांगना काफी नहीं है. हमारी मांग यह है कि गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. बता दें कि जालना में आंदोलन उस वक्त हिंसक हो गया था जब अचानक पथराव होने लगे थे  जिसमें 40 पुलिसकर्मी समेत कई अन्य लोग घायल हो गए थे. इस दौरान पुलिस ने जवाब में लाठीचार्ज किया था.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: सीएम शिंदे की कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्याज किसानों को 465 करोड़ की मदद, सीधे खाते में जाएगा पैसा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग

वीडियोज

घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget