एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव के बीच बढ़ेंगी आदित्य ठाकरे की मुश्किलें? आचार संहिता भंग करने का लगा आरोप

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ अवैध सीसीटीवी कैमरे लगाने की शिकायत की गई है.

Aaditya Thackeray in Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान में अब केवल चार दिन का समय बचा है और आचार संहिता लागू है. इसी बीच शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे पर बड़ा आरोप लगा है. शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ आचार संहिता भंग करने की शिकायत की गई है.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आदित्य ठाकरे के समर्थकों ने आचार संहिता के दौरान कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए हैं. आरोप है कि आदित्य ठाकरे के लोगों ने धोबी घाट के कई बिल्डिंग में सीसीटीवी लगाए गए हैं. 

किसे बर्फ की सिल्ली पर सुलाएंगे आदित्य ठाकरे?
शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने दपोली में कहा कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाने वालों को बर्फ की सिल्ली पर सुलाया जाएगा. 20 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले आदित्य ठाकरे ने दपोली में एक सभा की, जिसमें उन्होंने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि कोई भी उनके कार्यकर्ताओं को धमका न सके. आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि उनकी सरकार बनने वाली है, ऐसे लोगों को बर्फ की सिल्ली पर सुलाएंगे.

रामदास कदम पर किया सियासी वार
आदित्य ठाकरे ने शिंदे गुट के नेता रामदास कदम और बेटे योगेश कदम को 'गद्दार' बताते हुए उनपर कई आरोप लगाए. इस पर रामदास कदम ने पलटवार भी किया. उन्होंने कहा कि जब वह अविभाजित शिवसेना में थे तो उनके बेटे योगेश और आदित्य ठाकरे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बाद में आदित्य ठाकरे ने दपोली में उनके करीबी लोगों को निष्कासित कर दिया. 

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनावी नतीजों की घोषणा की जाएगी. एक ओर सत्ताधारी महायुति गठबंधन वापसी का दावा कर रही है तो वहीं विपक्षी दल महाविकास अघाड़ी को भरोसा है कि इस बार उनकी सरकारी बनेगी. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: 'धमकाने वालों को बर्फ की सिल्ली पर...', आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर तीखा हमला

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget