एक्सप्लोरर

मुंबई के अटल सेतु से कथित गोमांस से भरी कार पकड़ी, 2 गौ-तस्कर गिरफ्तार, मांस को फॉरेंसिक लैब भेजा

Mumbai News: मुंबई के अटल सेतु से पुलिस ने दो गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है. शिवडी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार से मिले मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा है.

Maharashtra News: मुंबई के अटल सेतु पर अवैध रूप से कथित गोमांस की तस्करी करने वाली कार पकड़ी गई है. शिवडी पुलिस ने गोमांस की तस्करी करने वाले राजिक मुनीर शाह और आयन रफीक शेख को गिरफ्तार किया है. गौमांस की तस्करी की सूचना मिलने पर गौरक्षक चिरले टोल नाके पर रुके थे, जैसे ही गौमांस ले जा रही गाड़ी ने चिरले टोल गेट पार किया गौरक्षकों ने उस गाड़ी का पीछा किया. 

अटल सेतु पर कथित गोमांस ले जा रही गाड़ी खराब होने की वजह से बंद पड़ गई. जिसके बाद गौरक्षकों ने इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल 112 नंबर पर दी. शिवडी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार से मिले मांस को जांच के लिए कलिना फॉरेंसिक साइंस लैब भेज दिया है.

बदलापुर से भी गोमांस पकड़ा गया
कुछ दिनों पहले बदलापुर से नवी मुंबई जा रही एक कार से गोमांस की तस्करी का मामला सामने आया था. बजरंग दल को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार भारी मात्रा में गोमांस ले जाया जा रहा है. बजरंग दल ने कार का पीछा किया और मानपाड़ा पुलिस को मामले की सूचना दी. 

मानपाड़ा पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान कार को काटई नाका के पास रोका. कार की जब तलाशी ली गई तो उससे 800 किलो गोमांस बरामद हुआ. इस मामले में पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार किया है. समीर बदलापुर से नवी मुंबई की ओर गोमांस की तस्करी कर रहा था. उसके खिलाफ पुलिस ने तस्करी का मामला दर्ज कर लिया.

पिछले साल एक व्यक्ति की हुई थी हत्या
पिछले साल जून में नासिक जिले में गौरक्षकों के एक समूह ने कथित तौर पर गौमांस की तस्करी के संदेह में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. पीड़ित अफान अंसारी अपने सहयोगी नासिर शेख के साथ कार से मांस ले जा रहा था. गौरक्षकों ने उसे रोका और जमकर पिटाई की. इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.  

यह भी पढ़ें: शिवाजी पार्क में रैली को लेकर ठाकरे भाई आमने-सामने, BMC ने दोनों को नहीं दी अनुमति

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget