एक्सप्लोरर

Vande Bharat: 'वंदे भारत में सुरक्षा के लिहाज से कोई कमी नहीं,' हादसे के बाद रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने खारिज की इससे जुड़ी चिंता

Vande Bharat Express: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अनिल लाहोटी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का किराया उसमें दी जा रहीं सुविधाओं के अनुसार ही तय किया गया है. फिलहाल, ट्रेन की ऑक्युपेंसी की समीक्षा की जा रही है.

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत एक्सप्रेस में सुरक्षा के लिहाज से कोई खामी नहीं है. भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के बैटरी बॉक्स में हाल ही में आग लगने की खबर थी, जिसकी वजह से ट्रेन को बीच में रोकना पड़ा. यात्रियों को असुविधा का सामना भी करना पड़ा था. अब इस हादसे के हफ्ते के बाद ही रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने इस श्रेणी की अत्याधुनिक रेलगाड़ियों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया है. 

लाहोटी ने कहा कि तेज रफ्तार वाली इन रेलगाड़ियों में अग्नि सुरक्षा के 'बहुत अच्छे' इंतजाम हैं, जिनके बूते भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में लगी आग को वक्त रहते बुझा लिया गया था. रेलवे बोर्ड चेयरमेन अनिल कुमार लाहोटी रविवार को इंदौर में दौरे पर थे. उन्होंने ये बात पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही.

ट्रेन में मौजूद सुविधाओं के मद्देनजर तय किया गया किराया 
अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि वंदे भारत का किराया इस ट्रेन में मौजूद सुविधाओं के मद्देनजर तय किया गया है. फिलहाल, ट्रेन की ऑक्युपेंसी की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा. लाहोटी बोर्ड के चेयरमैन बनने के बाद दूसरी बार इंदौर में दौरे पर पहुंचे थे. रेल बोर्ड चेयरमैन अनिल लाहोटी ने इंदौर-देवास-उज्जैन रेल लाइन के अलावा राऊ-महू रेल दोहरीकरण, इंदौर-दाहोद रेल लाइन, महू-सनावद गेज कन्वर्जन सहित अन्य प्रोजेक्ट की विस्तार से समीक्षा की.
 
चेयरमैन लाहोटी ने कहा कि महू-सनावाद रेल परियोजना में पातालपानी से बलवाड़ा तक अलायमेंट सर्वे पूरा हो चुका है. नए ग्रेडियंट में इसका दौबारा सर्वे कराया गया है. इसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार हो चुकी है. अब वन विभाग से जमीन अधिग्रहण करने के साथ ही अन्य प्रक्रिया की जाएगी. सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद इस सेक्शन में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही कार्य भी शुरू हो जाएगा.

महू रेलवे स्टेशन और निर्माण कार्यों का जायजा लिया
भारतीय रेलवे बोर्ड चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी रविवार को इंदौर आए. चेयरमैन बनने के बाद यह उनका इंदौर का दूसरा दौरा है. चेयरमैन ने इंदौर सहित मालवा-निमाड़ की चल रही रेलवे की सभी परियोजनाओं की जानकारी भी ली. इसके अलावा महू रेलवे स्टेशन और निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया.

सांसद शंकर लालवानी ने की मुलाकात
रेल से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट, परियोजनाओ के निर्माण कार्यों और नए प्रस्तावों के साथ सांसद शंकर लालवानी ने भी उनसे मुलाकात की. रेल परामर्श समिति के सदस्यों ने भी कुछ प्रस्तावों के साथ मुलाकात की. रेल अधिकारियों से मीटिंग के बाद रेल बोर्ड चेयरमैन ने सभी परियोजनाओं के काम की गति पर संतोष जताया. इंदौर-देवास-उज्जैन, राऊ-महू रेल डबलिंग, इंदौर-दाहोद रेल लाइन, महू-सनावद गेज कन्वर्जन सहित अन्य प्रोजेक्ट की समीक्षा की.

वंदे भारत एक्सप्रेस की ऑक्युपेंसी को लेकर समीक्षा 
रेल बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की ऑक्युपेंसी को लेकर समीक्षा की जा रही है. उसके आधार पर ही किराया निर्धारण को लेकर निर्णय लिया जाएगा. समीक्षा के दौरान पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, डीआरएम रजनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: MP Politics: 'फिर मेरे पिता और मुझे पार्टी में क्यों शामिल किया', गद्दार कहे जाने पर सिंधिया का कांग्रेस से सवाल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget