एक्सप्लोरर

विजय शाह पर ऊषा ठाकुर बोलीं, 'कर्नल सोफिया क़ुरैशी पर जो टिप्पणी हुई, वो ठीक नहीं है लेकिन...'

Usha Thakur on Vijay Shah: बीजेपी की सीनियर नेता ऊषा ठाकुर उस वक्त मंच पर मौजूद थीं जब विजय शाह ने विवादित टिप्पणी की. ऊषा ठाकुर ने कहा कि कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं सुना.

कर्नल सोफिया क़ुरैशी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में घिरे मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह को पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और इंदौर से विधायक ऊषा ठाकुर का समर्थन मिला है. उन्होंने कहा है कि जिस समय मंच पर विजय शाह ने यह बयान दिया, उस वक्त वह भी मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं सुना.

क्या है मामला?

मंत्री विजय शाह पर आरोप है कि उन्होंने 14 मई को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया क़ुरैशी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस बयान को लेकर देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हुई. उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है.

ऊषा ठाकुर ने क्या कहा?

मंच पर मौजूद ऊषा ठाकुर ने अपने बयान में कहा, “मैं मंच पर मौजूद थी. माइक एक तरफ था और स्पीकर दूसरी ओर, इसलिए विजय शाह जी के शब्द स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दिए. अगले दिन जब विवाद हुआ, तब हमें पता चला कि क्या कहा गया था.” उन्होंने यह भी जोड़ा, “मैंने खुद विजय शाह को कोई आपत्तिजनक बात कहते नहीं सुना. जो भी हुआ, कोर्ट और संगठन इस पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं. हमें उनकी प्रक्रिया पर भरोसा है.”

‘ज़ुबान फिसलने’ की दलील 

ऊषा ठाकुर ने विजय शाह की ओर से दी गई टिप्पणी को ‘ज़ुबान फिसलने’ का मामला बताया. उन्होंने कहा, “कर्नल सोफिया क़ुरैशी पर जो टिप्पणी हुई, वो ठीक नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि भाषण के जोश में ज़ुबान फिसल गई. वह ‘अपनी बहन’ कहने जा रहे थे, लेकिन कुछ और बोल गए. यह जानबूझकर किया गया अपमान नहीं था.”

देशभक्ति की भावना पर जोर

अपने बयान के अंत में ठाकुर ने कहा कि हर भारतीय के मन में देशभक्ति होती है, और कोई भी व्यक्ति सेना या देश का अपमान करने की कल्पना भी नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, “हम वहाँ श्रमदान के लिए गए थे, मंच पर एक छोटा सा कार्यक्रम था. हर कोई देश के प्रति निष्ठावान था. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मामला इस मोड़ पर आ गया.”

संगठन और न्यायपालिका पर भरोसा

ऊषा ठाकुर ने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की निगरानी कर रही है, इसलिए वह उस पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन जो भी उचित समझेगा, वही निर्णय लिया जाएगा.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget