एक्सप्लोरर

MP Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरेंगी उमा भारती? खुद किया बड़ा दावा

MP News: बीजेपी नेता उमा भारती सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय है. पार्टी को कई मुद्दों पर सलाह और सुझाव देने के अलावा वह अपनी नाराजगी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए व्यक्त कर रही हैं.

MP Election: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में अपनी अनदेखी से नाराज है. इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि वे 2023 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचार भले ही करूं किंतु विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने वाली हूँ. इस अनुमान को खारिज कर दीजिए. दरअसल, कई दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही थी कि बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रही हैं. इसी बीच,उमा भारती द्वारा अपनी पसंद के 19 नामों को विधानसभा चुनाव की टिकट के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही थी.

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को दो ट्वीट (अब X) करके चुनाव लड़ने की अटकलों को विराम दे दिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, "जो भी समाचार छपता है वह तथ्य एवं अनुमान दोनों के मेल से बनता है. कई बार अनुमान सत्य पर भारी पड़ जाता है और अनुमान गलत होता है. मैं मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचार भले ही करूं किंतु मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने वाली हूं. आप इस अनुमान को खारिज कर दीजिए.

यहां बताते चलें कि सोशल मीडिया में वायरल 19 लोगों को टिकट देने की पैरवी करने वाली चिट्ठी पर भी उमा भारती ने ट्वीट करके सफाई दी थी. उमा भारती ने लिखा कि, "मेरे ऑफिस से मीडिया जगत के बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं कि सोशल मीडिया में एक सूची वायरल हो रही है, क्या उमा भारती जी ने बीजेपी उम्मीदवारों के नाम की सूची लिखित में पार्टी को भेजी है? मैंने निश्चित रूप से केंद्र एवं राज्य के नेताओं से मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा उम्मीदवारों पर विचार विमर्श किया है. इसलिए मुझे कोई सूची लिखकर देने की जरूरत कहां है, हां मेरी चर्चा में यह नाम भी शामिल रहे हैं, बीजेपी का हर उम्मीदवार मेरा है."

लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं उमा भारती

बता दें कि इन दिनों बीजेपी नेता उमा भारती सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय है. पार्टी को किन्ही मुद्दों पर सलाह और सुझाव देने के अलावा वह अपनी नाराजगी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए व्यक्त कर रही है. एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि हो सकता है, उमा भारती अगला लोकसभा चुनाव लड़े? क्योंकि उन्होंने फिलहाल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को ही खारिज किया है.

ये भी पढ़ें:

MP Elections 2023: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- अभी तो ये ट्रेलर है, पूरी पिक्चर बाकी है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget