एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में प्रोफेसर ने फांसी के फंदे पर लटककर की खुदकुशी, नौकरी जाने से थे परेशान

 Ujjain News: उज्जैन के देवास में एक प्रोफेसर ने बेरोजगारी से तंग आकर खुदकुशी कर ली. कोरोना काल में उनकी नौकरी चली गई थी, जिसके बाद तंग आकर उन्होंने ये खौफनाक कदम उठा लिया.

 Ujjain News: कोरोना काल में लाखों लोगों के रोजगार चले गए. देश में बेरोजगारी से बुरा हाल है. उज्जैन के देवास में एक प्रोफेसर ने बेरोजगारी से तंग आकर खुदकुशी कर ली. कोरोना काल में उनकी नौकरी चली गई थी, जिसके बाद तंग आकर उन्होंने ये खौफनाक कदम उठा लिया. देवास गेट थाना पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है. 
 
नौकरी जाने से थे परेशान प्रोफेसर
ये घटना देवास के मिश्री नगर इलाके की है जहां 38 साल के कमलजीत सिंह देवास-इंदौर के बीच एक निजी महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे, लेकिन कोरोना काल में  उनकी नौकरी चली गई. बेरोजगारी के चलते वे लगातार परेशानी के दौर से गुजर रहे थे. इस दौरान वे डिप्रेशन में चले गए. कमलजीत सिंह धार्मिक प्रवृत्ति के थे. वे सुबह शाम पूजा पाठ करते थे. एक महीने पहले भी उन्होंने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन तब उन्हें बचा लिया गया था.
 
फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी
नौकरी न होने की वजह से कमलजीत डिप्रेशन में चल रहे थे, जिसके बाद मौत को गले लगा लिया. कमलजीत ने उज्जैन के दूध तलाई स्थित गुरुद्वारे में कमरा किराए पर लिया हुआ था. उन्होंने पहले अपने हाथ की नसें काटी और फिर इसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी क ली. काफी देर बाद जब कमलजीत कमरे से बाहर नहीं निकले तो गुरुद्वारे के चौकीदार अंदर झांक कर देखा, तब कहीं जाकर इसका खुलासा हुआ. जिसके बाद देवास के थाना पुलिस को सूचना दी गई.
 
पुलिस ने शुरू की जांच
 
पुलिस के मुताबिक इस घटना को लेकर परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं. इसमें उनके करीबी रिश्तेदार शामिल है. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कमलजीत के माता-पिता के अलावा पत्नी और बेटा भी है, जो देवास में रहते हैं. उनके द्वारा लगातार कमलजीत को समझाया जा रहा था, लेकिन उनकी सारी कोशिशे बेकार हो गईं. 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget