एक्सप्लोरर

Ujjain News: भगवान श्री कृष्ण का क्या है उज्जैन कनेक्शन, जानिए शीत ऋतु में पहनाए जाते हैं गर्म कपड़े

Ujjain News: उज्जैन में आज भी भगवान श्री कृष्ण को शीत ऋतु के दौरान गर्म कपड़े पहनाए जाते हैं. आज से 5266 साल पहले भगवान श्री कृष्ण शिक्षा ग्रहण करने के लिए उज्जैन में गुरु सांदीपनि के आश्रम पहुंचे थे.

Ujjain News: उज्जैन में आज भी भगवान श्री कृष्ण को शीत ऋतु के दौरान गर्म कपड़े पहनाए जाते हैं. भगवान श्री कृष्ण के साथ बलराम और सुदामा के भी दर्शन होते हैं. आज से 5266 साल पहले भगवान श्री कृष्ण शिक्षा ग्रहण करने के लिए उज्जैन में गुरु सांदीपनि के आश्रम पहुंचे थे. गुरु सांदीपनि के वंशज पंडित रूपम व्यास के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण ने यहां 64 दिनों में 64 कलाएं और 16 विद्या ग्रहण की थीं. भगवान श्री कृष्ण के साथ यहां बलराम और सुदामा ने भी शिक्षा ग्रहण की. जब भगवान श्री कृष्ण कंस का वध करने के बाद 11 साल 7 दिनों की उम्र में आश्रम पहुंचे थे, तब उनका बाल्यकाल ही चल रहा था. आज भी सांदीपनि आश्रम में भगवान श्री कृष्ण के बाल्यकाल के रूप में ही पूजा होती है. यहां पर ठंड के दिनों में भगवान श्रीकृष्ण को स्वेटर पहनाया जाता है. इसके अलावा गुरु सांदीपनि को शाल ओढ़ाई जाती है.

ठंड के दिनों में भगवान को लगाई जाती है अंगीठी

भगवान श्री कृष्ण के साथ यहां सुदामा और बलराम की भी प्रतिमाएं हैं. ये मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है. यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और भगवान श्री कृष्ण के साथ-साथ गुरू सांदीपनि के अलावा बलराम का भी आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. महर्षि गुरु सांदीपनि के आश्रम में ठंड के दिनों में भगवान श्री कृष्ण और बलराम की प्रतिमाओं के आगे अंगीठी लगाई जाती है. इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण को हल्दी, औषधि से स्नान भी कराया जाता है. ठंड के दिनों में भगवान श्री कृष्ण को सुबह लगने वाले जलपान में गर्म दूध का उपयोग होता है. इसके अलावा सुबह-शाम गर्म भोग भी लगाया जाता है.


Ujjain News: भगवान श्री कृष्ण का क्या है उज्जैन कनेक्शन, जानिए शीत ऋतु में पहनाए जाते हैं गर्म कपड़े

गुरु सांदीपनि का आश्रम छात्रों के लिए आकर्षण

गुरु सांदीपनि का आश्रम छात्रों के लिए भी आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां बड़ी संख्या में छात्र आकर गुरु सांदीपनि का आश्रम का आशीर्वाद लेते हैं. भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली पर कई नौनिहाल भी अभिभावकों के साथ अपनी पढ़ाई शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं.

इंदौर फिर बना देश का सबसे साफ शहर, बड़े शहरों में कोटा उत्तर तो छोटे में सासाराम सबसे गंदा शहर

ABP-C Voter Survey: क्या लगता है उत्तर प्रदेश में कौन जीतेगा? BJP-SP-BSP या कांग्रेस, जानिए जनता का जवाब

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget