एक्सप्लोरर

Ujjain News: भगवान महाकाल के श्रद्धालुओं को सुविधा की खातिर जिला प्रशासन ने बनाया ये प्लान

Ujjain News: भगवान महाकाल के दरबार में आनेवाले श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने के लिए उज्जैन जिला प्रशासन 152 मकानों को अधिग्रहित करने में जुटा है.

Ujjain News: भगवान महाकाल के दरबार में आनेवाले श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने के लिए उज्जैन जिला प्रशासन 152 मकानों को अधिग्रहित करने में जुटा है. अधिग्रहण के दौरान 98 करोड़ मुआवजा भी वितरित किया जाएगा. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना का कार्य तेजी से चल रहा है. इसके तहत मंदिर के पास महाकाल घाटी की ओर 152 मकानों को अधिग्रहित करने की योजना है.

योजना में 98 करोड़ मुआवजे का भुगतान होगा. कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को शिखर दर्शन और प्रतिदिन आने वाले भक्तों को सुविधाजनक दर्शन के लिए मकानों का अधिग्रहण किया जा रहा है. अधिग्रहण 13145 वर्ग मीटर में किया जा रहा है. महाकालेश्वर मंदिर के धार्मिक आयोजनों को लेकर भी ये अधिग्रहण काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. गौरतलब है कि सावन-भादो के साथ-साथ कार्तिक और अगहन मास में भगवान महाकाल की सवारी निकलती है, ऐसी स्थिति में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिग्रहण के बाद विशेष सुविधाएं मिलेगी. 

क्राउड मैनेजमेंट के लिए जरूरी था अधिग्रहण

श्री महाकालेश्वर मन्दिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, भीड़ प्रबंधन और आनेवाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं देने के उद्देश्य से महाकाल मन्दिर के पास 70 मीटर के दायरे में भूमि अधिग्रहण कीआवश्यकता थी. इस सम्बन्ध में प्रारम्भिक अधिसूचना जारी कर भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम की धारा-11 के अन्तर्गत घोषित किया है.

पहली बार मिलेगी इतनी बड़ी मुआवजा राशि

महाकालेश्वर मंदिर के आसपास शासकीय गाइडलाइन काफी ज्यादा है, इसलिए पहली बार 152 मकान के एवज में इतनी बड़ी राशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी. उज्जैन में पहले भी वाहनों का अधिग्रहण हुआ है लेकिन अभी तक किसी को 98 करोड़ रुपए का मुआवजा नहीं मिला.

अधिग्रहण मामले पर देखा जा सकता है विरोध

ऐसी संभावनाएं भी जताई जा रही हैं कि महाकालेश्वर मंदिर के पास 70 मीटर के अधिग्रहण को लेकर क्षेत्रीय निवासी नाराज हैं. उनका विरोध भी सामने आ सकता है. हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि लोगों को समझाइश भी दी जाएगी. उन्होंने शहर हित में बेहद आवश्यक प्लान बताया. 

Farm Laws: लालू यादव बोले- चुनाव की वजह से मोदी सरकार ने वापस लिया कृषि कानून

Farm Laws वापसी के ऐलान से सिंघु बॉर्डर के कारोबारियों ने ली राहत की सांस, लेकिन छलका दर्द

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget