एक्सप्लोरर

MP Politics: आने वाले दिनों में बीजेपी संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव, बागियों को मनाने की रणनीति बनाई

MP News: रणनीति के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय और विश्वासपात्र जिला अध्यक्षों की नियुक्ति बड़े पैमाने पर होने की संभावना है.जो जिला अध्यक्ष चुनाव लड़ना चाहते हैं,उन्हें उनके दायित्व से मुक्त किया जाएगा.

Bhopal News: मध्य प्रदेश के अंदर इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.इसको लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन बीते दिवस किया गया था.इसमें वरिष्ठ नेताओं के फीडबैक के आधार पर कई निर्णय लिए गए हैं. इसे देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बीजेपी संगठन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. इसके तहत कई जिलों के जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नए लोगों को मौका दिया जा सकता है. इसके साथ ही साथ ऐसे नेता जो पार्टी से नाराज चल रहे हैं, उन्हें मनाने और शांत करने को लेकर भी पार्टी रणनीति बना रही है.

क्या क्या बदलाव कर सकती है बीजेपी

जो नेता बागी हो सकते हैं उन्हें पहले ही एडजेस्ट करने की बात कही जा रही है. भोपाल में ही कोर कमेटी की बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने फीडबैक दिए हैं.इस बैठक में मुख्य रूप से बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भगवानदास सबनानी, राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा सहित बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे.

संभावित बागियों पर है नजर

पार्टी की आगामी रणनीति के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय और विश्वासपात्र जिला अध्यक्षों की नियुक्ति बड़े पैमाने पर की जाने की संभावना है. वहीं जो जिला अध्यक्ष चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें उनके दायित्व से मुक्त किया जाएगा. इसके साथ ही साथ ऐसे लोगों को अधिक अवसर दिया जाएगा जिनकी संगठन में पकड़ मजबूत हो और जो अधिक सक्रियता के साथ मैदान में डटे रहे है. बीजेपी का फोकस उन नेताओं पर विशेष तौर पर है जो ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों के बीजेपी में आ जाने के कारण नाराज बताए जा रहे हैं. ऐसे नेताओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए कोर कमेटी ने विशेष रणनीति बनाई है.

ये भी पढ़ें

MP News: मध्य प्रदेश को फिर मिलेगी खोई हुई पहचान, जानें- क्या है उम्मीद की बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget