एक्सप्लोरर

Singrauli Boiler Blast: मैनेजर की लापरवाही से त्रिमुला इंडस्ट्रीज का बॉयलर फटने से हुआ धमाका, 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर 

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में त्रिमुला इंडस्ट्रीज में बॉयलर फट गया. इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं फैक्ट्री के मैनेजर ने पुलिस को घटना की सूचना तक नहीं दी और मौके से गायब हो गया.

Singrauli Boiler Blast: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले (Singrauli) के गोंद वाली औद्योगिक क्षेत्र स्थित त्रिमुला इंडस्ट्रीज (Trimula Industries) की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से गंभीर हादसा हुआ है. इस हादसे में 6 लोगों की घायल होने की खबर है. साथ ही कुछ मजदूरों के मौत होने की आशंका है. बॉयलर फटने से हुए धमाके की आवाज करीब 3 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी. 

गौरतलब है कि बायलर फटने का ये कोई पहला हादसा नहीं है बल्कि इसके पहले भी इसी फैक्ट्री में बॉयलर फट गया था. हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे.

प्रबंधन की लापरवाही से हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि बायलर काफी पुराना था और कई महीनों से बंद पड़ा हुआ था. शनिवार को जैसे ही बायलर चालू किया गया तो उसमें केमिकल का रिसाव (Chemical Leakage) होने लगा, मजदूरों ने इसकी जानकारी कंपनी प्रबंधक को दी, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. बायलर में बह रहा केमिकल धीरे-धीरे तीव्र गति से बहने लगा. यही कारण रहा कि अचानक केमिकल ने आग पकड़ ली और बायलर ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में 6 मजदूर जख्मी हो गए . 

प्रबंधन ने पुलिस को भी नहीं दी घटना की जानकारी

बरगवां थाना प्रभारी आर पी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना कंपनी प्रबंधन ने पुलिस को नहीं दी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को घटना स्थल पर रवाना किया गया. हादसे की जानकारी कंपनी प्रबंधन ने क्यों छिपाई है, यह जांच का विषय है. फिलहाल 6 मजदूर इस हादसे में घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए नेहरू अस्पताल जयंत (Nehru Hospital Jayant) में भर्ती कराया गया है. 


Singrauli Boiler Blast: मैनेजर की लापरवाही से त्रिमुला इंडस्ट्रीज का बॉयलर फटने से हुआ धमाका, 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर 

घटना में घायल हुए 6 लोग

घटना में घायल हुए लोगों में विकास कुमार पिता जगेश्वर यादव (20 वर्ष), आशीष यादव पिता राजदीप यादव (29 वर्ष), सुनील गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता (34 वर्ष), अभिमन्यु सिंह अंबिका सिंह (32 वर्ष), कुंदन कुमार यादव पिता गणेश यादव (34 वर्ष) और महेश कुमार पिता अर्जुन राम (34 वर्ष) शामिल हैं.

फैक्ट्री छोड़ भागा कंपनी का पूरा स्टाफ 

त्रिमुला इंडस्ट्रीज में हुए भीषण हादसे के बाद घायल श्रमिकों को देख वहां का अधिकांश स्टाफ और जिम्मेदार अमला इंडस्ट्री छोड़कर भाग निकला. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंडस्ट्री में मौके पर कोई भी जिम्मेदार नहीं मिला और कंपनी प्रबंधन सहित अन्य स्टाफ ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया. बताया जा रहा है कि यह हादसा कंपनी की घोर लापरवाही का नतीजा है. उक्त कंपनी में प्रबंधन की लापरवाही की वजह से कई बार हादसे हो चुके है.

रिपोर्ट- देवेंद्र पांडेय

ये भी पढ़ें: Rang Panchami 2023: महाकालेश्वर के दरबार से शुरू हुई रंग पंचमी, भक्तों ने जमकर खेली होली, रंगों में सराबोर हुए महाकाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget