एक्सप्लोरर

MP News: अवैध गतिविधियों पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, प्रदेश में बड़ा अभियान शुरू करेगी पुलिस, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

MP News : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि चाहे शिकारी हों, गो तस्करी करने वाले हों, जुआ-सट्टा चलाने वाले हों, ड्रग्स का धंधा करने वाले हों, अवैध शराब बेचने वाले हों, इन सबको कुचल देना है.

भोपाल: सिंघम स्टाइल में काम करने वाले पुलिसकर्मी अब मध्य प्रदेश में भी आपको जल्द ही फील्ड में नजर आने वाले हैं. क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब अपने टाइगर मोड में आने की तैयारी कर रहे हैं. गुना में हुई पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पुलिस व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने के लिए पूरे मध्य प्रदेश में अवैध गतिविधियों जैसे गोकशी, तस्करी, शिकार, जुआ, सट्टा आदि गतिविधियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की कोशिश की जा रही है.

मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक की. इसमें पुलिस विभाग के कई आला अधिकारी उपस्थित रहे. इस बैठक से निकलकर जो खबर हमें मिली है उसके अनुसार मध्य प्रदेश में अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति तत्काल रुप से प्रभावी करने पर विचार बनाया जा रहा है. गुना में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत एक्शन लेने की बात भी कही है.

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर्स, एसपी, सीएमओ, नगरीय विकास विभाग के अधिकारी, पीएचई विभाग के अधिकारी, ग्रामीण विभाग और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने कहा कि जितने अधिकारी फील्ड में बैठे हैं, चाहे वे एसपी हों, आईजी हों, कलेक्टर, कमिश्नर, उनको पूरा साथ देना है. शिकार एक दिन नहीं होता. इनको चिन्हित कर लिया जाए. चाहे शिकारी हों, गो तस्करी करने वाले हों, जुआ-सट्टा चलाने वाले हों, ड्रग्स का धंधा करने वाले हों, अवैध शराब बेचने वाले हों, इनको कुचल देना है.

शिवराज ने कहा, ''मुझे अपराधियों को नेस्तनाबूद करना है. भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस चाहिए.एक्शन में देरी नहीं हो. इसीलिए मैंने कल ग्वालियर के आईजी को हटाया. अपराध नियंत्रण की जल्द ही दोबारा समीक्षा की जाएगी. बैठक में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना भी मौजूद थे. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के कल्याण के लिए सरकार चला रहे हैं. आपका अधिकारी होना और मेरा मुख्यमंत्री होना, तभी सार्थक है, जब जनता का कल्याण सुनिश्चित हो सके. हमारी सुबह 7 बजे की बैठक जनता की जिंदगी में एक नई सुबह की तरह हो. हमने 7 बजे बैठक इसलिए की ताकि आप 10 बजे से काम में लग जाएं.

सीएम ने कहा कि बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है. आपूर्ति निरंतर रहे. बिजली की चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. सीएम ने भोपाल से लेकर चौपाल तक पीने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने मिशन नगरोदय कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए दिशा-निर्देश भी दिए.

यह भी पढ़ें

गुना पुलिस हत्याकांड के आरोपियों ने कस्टडी से भागने की कोशिश, एनकाउंटर में दो मारे गए, दो का चल रहा इलाज

Petrol Diesel Price Today: आज दिल्ली से यूपी और एमपी तक 1 लीटर Petrol-Diesel की क्या है कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget