एक्सप्लोरर

MP News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर बरसे सीएम शिवराज, बोले- यह कांग्रेस की खूनी साज़िश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम सुरक्षा चूक पर सवाल उठाते हुए चूक को एक ख़ूनी साजिश बताया है और साथ में कांग्रेस पर कई तीखे सवाल साधे है. आइये आपको बताते है पूरी खबर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा में चूक को 'खूनी साजिश' बताते हुए कहा कि साजिश के तार सीधे कांग्रेस के आलाकमान से जुड़ते दिख रहे हैं.

"कांग्रेस का रवैया बड़ा ही गैर जिम्मेदाराना रहा"-शिवराज सिंह चौहान 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि पांच जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की जो घटना हुई, उसे पूरे देश ने देखा, इस पूरे मसले पर कांग्रेस का रवैया बड़ा ही गैर जिम्मेदाराना रहा. सुरक्षा में चूक कोई संयोग नहीं, बल्कि एक खूनी साजिश थी. मुख्यमंत्री चौहान ने एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन का हवाला देते हुए कहा कि इस बात का खुलासा हो गया है कि यह कोई संयोग नहीं था, बल्कि सोची-समझी साजिश थी. यह अचानक नहीं हुआ, बल्कि प्रायोजित था.

सोनिया गांधी जवाब दें कि घटना के बाद सीएम फोन क्यों नहीं उठा रहे थे?

उन्होंने कांग्रेस हाईकमान पर आरोप लगाते हुए कहा, "सोनिया गांधी मेरे सवालों का जबाव दें, देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता रहा और पंजाब पुलिस मूकदर्शक बनकर क्यों खड़ी रही? प्रधानमंत्री के काफिले वाली सड़क पर प्रदर्शनकारी अपनी मनमानी कैसे करते रहे? यह भी साबित हो गया कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई न करने के निर्देश कांग्रेस की चन्नी सरकार द्वारा दिए गए थे, आखिर क्यों? सोनिया गांधी जवाब दें कि घटना के बाद सीएम फोन क्यों नहीं उठा रहे थे? पुलिस की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी इतने कम समय में कैसे इकट्ठा हो गए, कैसे जाम कर दिया?

पीएम के साथ सीएम, डीजीपी और सीएस क्यों नहीं थे?

मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा, "मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि पीएम के साथ सीएम, डीजीपी और सीएस क्यों नहीं थे? इससे साजिश के तार सीधे कांग्रेस आलाकमान से जुड़ते दिख रहे हैं." उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के इशारे पर पंजाब की चन्नी सरकार ने जो घृणित कार्य किया है, कांग्रेस पीएम के प्रोटोकॉल के साथ भद्दा मजाक किया है. नरेंद्र मोदी से नफरत ने कांग्रेस की आत्मा को तक मार दिया है, कांग्रेस ने जो खूनी खेल खेलने के लिए साजिश रची थी, उसका लगातार पदार्फाश हो रहा है. देश में कांग्रेस का ग्राफ ही नहीं गिर रहा है, बल्कि चरित्र भी गिरता जा रहा है.

मामले को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में चूक जैसे अतिसंवेदनशील मामले पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा हास्यास्पद तरीके से बताकर हल्का करने की कोशिश की जा रही है, मामले को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है, सिद्धू इसे ड्रामा बोलते हैं, हरीश रावत कहते हैं- बम तो नहीं फूटा, भूपेश बघेल कहते है नौटंकी है, और मप्र कांग्रेस ट्वीट करती है कि पंजाब ने दिल जीत लिया.

लोकतंत्र और संविधान से बड़ा सिर्फ गांधी परिवार है

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर ये बयान क्या इशारा करते हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि साजिश के पीछे का कांग्रेस का उद्देश्य क्या था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया है कि राष्ट्र और राष्ट्र के प्रधानमंत्री, लोकतंत्र और संविधान से बड़ा सिर्फ गांधी परिवार है और गांधी परिवार की सुरक्षा ही उनके लिए प्रथम कर्तव्य है, इसलिए जब देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा मे चूक होती है तो वह इसका मजाक बनाते हैं और गांधी परिवार को एक छींक भी आ जाए तो आसमान सिर पर उठा लेते हैं, कांग्रेस भले ही अब सत्ता पाने उन्माद औ? हिंसा का सहारा ले रही है, लेकिन वो भूल गए हैं कि यह देश हिंसा कभी बर्दाश्त नहीं करता है, और हिंसक सोच रखने वालों को करारा जवाब देता है। कांग्रेस के चेहरे का नाकाब जनता के सामने उतर गया है.

इन सवालों का जवाब सोनिया गांधी को देना पड़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को यह जवाब देना पड़ेगा कि नरेंद्र मोदी से घृणा करते कांग्रेस देश से, प्रधानमंत्री के पद से, संविधान से, सेना और सुरक्षा से और राष्ट्रहित के साथ घृणा करने लगी है. उन्होंने कहा कि इससे पहले पुलवामा पर सियासत की, पाकिस्तान को क्लीन चिट दी, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए गए, बालाकोट पर सबूत मांगे और बार-बार पाकिस्तान और चीन के प्रोपेगेंडा से सुर मिलाए, केवल एक व्यक्ति से नफरत करते-करते क्या यह कांग्रेस की आदत बन चुकी है? ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब सोनिया गांधी को देना पड़ेगा, राहुल गांधी को देना पड़ेगा, कांग्रेस को देना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:-

Assembly Elections: PM मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू, उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी आखिरी मुहर

Prayagraj: Magh Mela में मकर संक्रांति से पहले कोरोना विस्फोट, सुरक्षा में लगे 36 जवानों के साथ 38 नए केस, आज HC में होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget