एक्सप्लोरर

एमपी के शिवपुरी में भूत भगाने के नाम पर तांत्रिक ने बच्चे को उल्टा लटकाया, चली गई आंखों की रोशनी?

MP News: पुलिस ने बताया कि अनुष्ठान के कारण बच्चे की आंखें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि उसकी रोशनी वापस आएगी भी या नहीं.

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक तांत्रिक ने भूत भगाने के नाम पर किए गए अनुष्ठान के दौरान छह महीने के बच्चे को आग पर उल्टा लटका दिया, जिससे उसकी आंखों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने स्वयंभू तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, अनुष्ठान के कारण बच्चे की आंखें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि उसकी रोशनी वापस आएगी भी या नहीं.

अधिकारियों के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना 13 मार्च को कोलारस थाना क्षेत्र में हुई, जब बच्चे के माता-पिता उसे तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के घर ले गए, ताकि उसकी तकलीफ का इलाज हो सके. अधिकारियों ने बताया कि धाकड़ ने बच्चे के माता-पिता से कहा कि उनके बेटे पर कुछ साये हावी हो रहे हैं और भूत भगाने के अनुष्ठान के नाम पर बच्चे को आग पर उल्टा लटका दिया.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई, जब बच्चे के माता-पिता उसे शिवपुरी जिला अस्पताल ले गए. पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि लड़के का इलाज किया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के कोटवार जनवेद परिहार की शिकायत पर धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, धाकड़ को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि मामले की जांच जारी है.

शिवपुरी जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चे की आंखें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं और उसे सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, “72 घंटे बाद ही पता चलेगा कि उसकी आंखों की रोशनी वापस आएगी या नहीं. उसकी आंखों में गंभीर चोट है.

इसे भी पढ़ें: MP: समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के बावजूद कृषि उपज मंडियों में लंबी कतार, किसानों ने क्या बताया?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget