एक्सप्लोरर

कूनो नेशनल पार्क के चीते खुले जंगल में लेंगे सांस, एक साल से हैं बंद, जानें कब होंगे आजाद?

Kuno National Park News: कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहा है. बारिश के बाद बाड़े से चीतों को जंगल में छोड़ा जायेगा. बाड़े में बंद 25 चीतों का स्वास्थ्य ठीक बताया गया है. 

MP News: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (Sheopur Kuno National Park) से बड़ी खबर सामने आयी है. बीते एक साल से बाड़े में बंद चीते फिर आजाद होंगे. मानसून की विदाई के साथ चीतों को जंगल में छोड़ा जायेगा. कूनो नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि 25 चीतों में 13 वयस्क और 12 शावक हैं. चीतों की लगातार मौत के बाद एक साल पहले प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया था. फैसले के तहत चीते बाड़े में बंद कर दिये गये थे.

अब एक बार फिर खुले जंगल में आजाद कर दिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि बारिश का सीजन खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है. मानसून के बाद चीतों को जंगल में छोड़ दिया जायेगा. सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा के अनुसार चीते अलग-अलग चरणों में बाड़े से आजाद होंगे. मादा चीतों और शावकों को दिसंबर के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा. बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में 17 शावक पैदा हुए. पांच शावकों की मौत हो चुकी है और 12 जीवित बचे हैं. 

चीता प्रोजेक्ट पर एक नजर
चीता प्रोजेक्ट के तहत भारत में चीतों को लाने का सिलसिला शुरू हुआ था. 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में 5 मादा और 3 नर शामिल थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा था. एक बार फिर फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से चीते भारत लाये गये.

भारत आने के बाद 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया. विदेश से लाये गये चीतों में कई की मौत हो चुकी है. कई शावकों ने भी दम तोड़ दिया. अब कूनो नेशनल पार्क में कुल 25 चीते बचे हैं.

चीतों में से 13 वयस्क और 12 शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं. प्रबंधन चीतों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा है. सीसीएफ उत्तम कुमार ने बताया है कि कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में बंद 25 चीतों का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है. 

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में RSS-VHP अब धर्मांतरण और लव जिहाद रोकने के लिए चलाएंगे अभियान, रोडमैप तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget