एक्सप्लोरर

AI से बनाई लड़की की अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप, 2 नाबालिग आरोपी हिरासत में

Shahdol Rape News: शहडोल में एक युवती का AI की मदद से न्यूड फोटो बनाकर उसके दो दोस्तों ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया. इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर दोनों को हिरासत में लिया गया.

Madhya Pradesh News: पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा जोरों पर है. एक ओर इसके फायदे भी है तो दूसरी ओर AI लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन कर सामने आ रहा है. तकनीक का प्रयोग करने वाले पर निर्भर करता है कि वह इसका प्रयोग किस रूप में करे, क्योंकि इसके फायदे और नुकसान दोनों ही हो सकते हैं. ऐसा ही कुछ एआई के साथ भी हो रहा है.

AI विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सबसे बेहतरीन खोज है. AI के जरिए बहुत सारे काम आसानी से किए जा रहे है, लेकिन कुछ लोग AI का दुरुपयोग कर रहे है. AI के दुरुपयोग का ताजा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से समाने आया है. शहडोल में नर्सिंग का कोर्स कर रही एक युवती का AI की मदद से न्यूड फोटो बनाकर उसके दो दोस्तों ने उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ रेप किया.

इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रेप करने वाले दोनों नाबालिक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है. शहडोल जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पुराने बस स्टैंड के पास किराए के मकान में अपने भाई के साथ रहकर 20 वर्षीय  युवती नर्सिंग का कोर्स कर रही थी. यहां रहते हुए युवती की मकान मालिक के नाबालिग बेटे के साथ दोस्ती हो गई. दोनों अक्सर मिलते और फोन पर बात करते थे.

AI की मदद से बनाई न्यूड फोटो
मकान मालिक के बेटे ने युवती की फोटो मोबाइल से खींच कर अपने पास रख ली. कुछ समय बाद नवंबर 2023 में युवती और उसके भाई ने पुरानी बस्ती में मकान ले लिया. इसी दौरान पुराने मकान मालिक के नाबालिक बेटे और उसके दोस्त ने मिलकर AI की मदद से युवती के फोटो को न्यूड फोटो में बदल दिया और युवती को भेज दिया.

इसके बाद उसने फोटो को वायरल करने की धमकी देकर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ कई बार रेप किया. इतना ही नहीं युवकों ने उसे इस मामले की किसी को जानकारी देने पर उसकी अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देते रहे. वहीं युवकों से परेशान होकर युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दी.

कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप करने वाले दोनों नाबालिक युवकों के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल और पीड़ित युवती के मोबाइल को फोरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है. वहीं इस पूरे मामले में शहडोल एएसपी अभिषेक दीवान का कहना है कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को हिरासत में लिया गया है.

यह भी पढ़ें: पांच साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, फूट-फूट कर रोने लगा आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget