एक्सप्लोरर

MP: सीहोर में अवैध क्लीनिक के खिलाफ एक्शन, 24 फर्जी अस्पतालों को किया सील

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर में गलत उपचार से मौतों के मामले बढ़ने पर प्रशासन ने एक्शन लिया है. पूरे जिले में छापेमारी की गई, जिसमें अवैध क्लीनिक सील कर दिए गए.

MP News: आए दिन गलत इंजेक्शन या गलत इलाज की वजह से लोगों की मौत के मामले को देखते हुए मध्य प्रदेश का सीहोर प्रशासन एक्शन मोड में है. जिला प्रशासन की टीम ने पूरे जिले भर में छापेमारी की. इस दौरान कई क्लीनिकों को सील किया गया. कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार में जिले में संचालित अवैध हेल्थ क्लीनिक एवं झोलाछाप डॉक्टरों के विरूद्ध स्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग दलों द्वारा जिलेभर में छापामार कार्रवाई की गई.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित क्लीनिक संचालकों को क्लीनिक बंद करने के लिए नोटिस जारी किए गए. जिन क्लीनिक संचालकों के दस्तावेज अपूर्ण थे, उन्हें एक माह के भीतर दस्तावेज पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.

क्लीनिक सील करने के दिए गए निर्देश 
कार्रवाई के दौरान कई क्लीनिक संचालकों ने छापे की खबर लगते ही क्लीनिक बंद कर दिए. कुछ झोलाछाप डॉक्टर घर पर ही क्लीनिक संचालित कर रहे थे, ऐसे डॉक्टरों के क्लीनिक बंद करने के निर्देश दिए गए. कुछ क्लीनिक संचालक ऐसे थे जो पंजीयन के अलावा किसी अन्य पैथी से उपचार कर रहे थे. ऐसे व्यक्तियों की क्लीनिक सील करने के निर्देश दिए गए.

इन क्लीनिकों पर कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आष्टा विकासखंड अंतर्गत भवरा की रिशिका क्लीनिक, पाल क्लिीनिक, बंगाली डॉक्टर हिन्द क्लीनिक अलीपुर, विधि क्लीनिक, शिव शक्ति क्लीनिक कोठरी, आयुष होमियो एण्डट क्लीनिक, कान्हर क्लीनिक ग्राम कोठरी, इछावर डॉ. अमित राय, डॉ विश्वास धाकड़ मेडिकल स्टोर, बुदनी अंतर्गत मेकलसुता क्लीनिक, श्री कृष्णा क्लीनिक वान्या क्लीनिक, दृष्टि डेंटल क्लीनिक आलोक आरोग्यम, नायक पॉलीक्लीनिक, सौरभ क्लीनिक बकतरा, लक्ष्मी क्लीनिक बकतरा, उदय क्लीनिक बकतरा, पटेल क्लीनिक बकतरा, नागर पॉली क्लिनिक सहित दो दर्जन से अधिक प्राइवेट चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई.

10 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह, विकासखण्ड स्तरीय दलों में सीबीएमओ डॉ. रामहित कुमार, सीबीएमओ डॉ. अंकित चांडक, बीएमओ डॉ. जीडी सोनी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल, डॉ. देवेन्द्र मिहोलिया, डॉ. प्रिंस सोनी, डॉ. पूजा यादव, सीएल बगाना नेत्र चिकित्सा सहायक, मोहन श्रीवास्तव बीईई फार्मासिस्ट आदि शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज निकालेगी किसान न्याय यात्रा, भोपाल में ये रूट डायवर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget