एक्सप्लोरर

सीहोर में नाबालिग से रेप-हत्या मामले दोनों आरोपी गिरफ्तार, थाने पर किया गया पथराव, स्थिति नियंत्रित

Sehore Rape News: सीहोर पुलिस ने बताया कि भीड़ में शामिल आसामाजिक तत्वों द्वारा थाने पर पथराव करने के बाद बल प्रयोग किया गया. पुलिस ने परिजनों को मामले आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

MP Rape News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र में मृतका नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को रेप के बाद आरोपियों ने जहर दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में परिजनों ने शव के साथ थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया. इस दौरान पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बलप्रयोग करना पड़ा.

सीहोर पुलिस ने इस बाबत प्रेस नोट जारी कर बताया है कि भीड़ में शामिल आसामाजिक तत्वों द्वारा थाने पर पथराव करने के बाद बल प्रयोग किया गया. पुलिस थाने के सामने नारेबाजी की जा रही थी, तभी अचानक भीड़ से आसामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया. अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने और पथराव रोकने के लिये पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने की नियत से आवश्यक बल प्रयोग किया. 

पुलिस ने मामले को लेकर दी पूरी डिटेल

पुलिस के मुताबिक, दो जून यानी सोमवार की रात को पीड़िता के परिजन पीड़िता को गंभीर अवस्था में थाना अहमदपुर के तहत आने वाले सहयोग अस्पताल लेकर गये जहां पर डॉक्टर ने पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया, जहां पर पीड़िता की मौत हो गई. मेडिकल, पीएम के बाद परिजन पीड़िता का शव लेकर थाना अहमदपुर आये और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

पुलिस द्वारा पीड़िता के पिता के बयान पर बीएनएस की धारा 64(2)आई, 66, 123,137(2),127(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया. पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, एसडीएम सीहोर, एसडीओपी/डीएसपी महिला सुरक्षा, तहसीलदार श्यामपुर द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा पीड़िता के परिजनों को दिया गया. जिससे पीड़िता के परिजन बात मानकर पीड़िता का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाने के लिये सहमत हो गये. मृतका का अंतिम संस्कार आज गृह ग्राम में शांतिपूर्वक हुआ.

पीड़िता के परिजन द्वारा लगातार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर पुलिस थाने के सामने नारेबाजी की जा रही थी तभी अचानक भीड़ से आसामाजिक तत्वों द्वारा समझाईश दे रही पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया. अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने तथा पथराव रोकने के लिये पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने की नियत से आवश्यक व हल्का बल प्रयोग किया. 

इसे भी पढ़ें: MP में संस्कृति से जुड़े सांसद विवेक साहू की 72 km पदयात्रा, ग्रामीणों संग ट्रैक्टर से की जुताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget