एक्सप्लोरर

Sehore News: सीहोर में और कंपाएगी ठंड, अलर्ट जारी रहने से बढ़ती जा रही किसानों की चिंता

जिले के तापमान में बार बार बदलाव देखा जा रहा है. सुबह से दिन भर ठिठुरन की स्थिति बनी रही. बीते तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह से शाम तक लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए.

Sehore News: सीहोर जिले में बीते तीन दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. बीते दिन तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था. इस वजह से फसलों पर बर्फ जम गई. इससे फसलों को नुकसान भी पहुंचा है. हालांकि आज तापमान में बढोत्तरी होने के कारण कुछ राहत मिली है. लेकिन मौसम विशेषज्ञ ने अलर्ट जारी किया है.

तापमान में लगातार गिरावट
जिले के तापमान में बार बार बदलाव देखा जा रहा है. आज सुबह से दिन भर ठिठुरन की स्थिति बनी रही. बीते तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. हालात ये रहे कि सुबह से लेकर शाम तक लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए तो वहीं शाम ढलते ही सडकों पर सन्नाटे की स्थिति बनी रही.  बीते तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण से श्वांस रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

मौसम विशेषज्ञ ने क्या कहा
जिले के तापमान में उतार चढाव जारी है. जिला मुख्यालय पर स्थित आरएके कालेज के मौसम विशेषज्ञ एसएस तोमर ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 21  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अभी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. तापमान में गिरावट के कारण इस समय जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.

फसलें प्रभावित
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण इल्लियों का प्रकोप चना की फसल के साथ गेहूं की फसल में भी देखा जा रहा है. किसानों का कहना है कि बीते दिन तापमान में गिरावट होने के कारण धनिया, चने और अन्य सब्जियों की फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है. इसका उत्पादन पर भी असर पड़ेगा. किसानों की माने तो जो किसान खेतों में सिचाई नहीं कर पाए थे उसमें नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें:

Delhi-NCR weather and pollution report: शीत लहर से दिल्ली-एनसीआर में आज भी छूटेगी कंपकंपी, पारा पहुंचा 3 डिग्री के पास तो प्रदूषण का भी बिगड़ा हाल, AQI 349

Bhopal News: मिंटो हाल में 1971 के युद्ध को लेकर हुआ कार्यक्रम, मीरा कुमार और कमलनाथ ने साझा की यादें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget