एक्सप्लोरर

सीएम हेल्पलाइन के जरिए शिकायत निराकरण में सीहोर नंबर-1, जानें दूसरे-तीसरे स्थान पर कौन से जिले

Sehore News: सीएम हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों का समाधान करने में सीहोर जिला लगातार तीसरे महीने पहले नंबर पर बना हुआ हैं. जिसको लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अधिकारियों को बधाई दी है.

MP News: सीएम हेल्प लाइन पर संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निवारण के मामले में जिला सीहोर लगातार तीसरे महीने पहले पायदान पर आया है, जबकि इस श्रेणी में दूसरे नंबर पर उज्जैन जिला रहा है, वहीं तीसरे नंबर पर विदिशा जिला रहा. सीएम हेल्पलाइन की जारी रैंकिंग के अनुसार सीहोर जिले में माह अप्रैल में सीएम हेल्पलाइन की कुल 5811 शिकायतों निराकरण का 77 वैटेज स्कोर के साथ निराकरण किया गया. 

कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए लगातार अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, वे प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को हितग्राहियों से त्वरित संवाद स्थापित कर शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के लिए प्रेरित करते है. इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते है.

कलेक्टर ने अपने अधीनस्था को दी बधाई

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला पंचायत सीईओ तथा अपर कलेक्टर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारियों को लगातार सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की अपेक्षा की है. उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता तथा सुशासन लाने का बेहतर माध्यम होने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निराकरण का अच्छा माध्यम है.

उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए. शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से आमजन का प्रशासन पर भरोसा भी बढ़ता है.

निराकरण के लिए प्रतिदिन समीक्षा

कलेक्टर प्रवीण सिंह के अनुसार प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के साथ ही हर टीएल बैठक में विभागवार, जनपदवार तथा तहसीलवार विस्तार से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की जाती है. समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा निराकरण में आने वाली कठिनाइयों का कलेक्टर सिंह द्वारा त्वरित समाधान किया जाता है. जिसके सार्थक परिणाम के रूप में सीहोर जिला विगत कई महीनों से प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: मुरैना में बड़ी वारदात, कांग्रेस उम्मीदवार के भाई के काफिले पर चलीं 8 गोलियां, गुंडई में एक घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget