एक्सप्लोरर

MP News: सीहोर जिले में कल पहले दिन 12 से 14 साल के बच्चों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन, आंकड़े देखकर स्वास्थ्य विभाग परेशान

Vaccination In Sehore: सीहोर के 131 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को केंद्र बनाकर स्वास्थ्य विभाग ने 3479 बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई. विभाग ने लगभग 60 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था.

Sehore Corona Vaccination For 12-14 Age Group: सीहोर (Sehore) जिले में अब 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को भी कोविड-19 (Covid-19) का टीका लगाना शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत बुधवार यानी 23 मार्च से हो चुकी है. जिला स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन जिले के 131 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया था. जहां पहले दिन 59 हजार 236 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था. यह लक्ष्य मात्र 6 प्रतिशत ही पूरा हो सका.

सिर्फ 3479 बच्चों को लग सका टीका

बच्चों के टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत में बच्चों ने टीका लगवाने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई. इसके कारण लक्ष्य के अनुरूप पहले दिन बुधवार को जिले में बनाए गए 131 टीकाकरण केंद्रों पर बहुत कम ही बच्चे वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे. इसके कारण लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो सकी. जिले में पहले दिन सभी टीकाकरण केंद्रों पर 59 हजार 236 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इस लक्ष्य के विपरीत मात्र 3 हजार 479 बच्चों ने ही टीका लगवाया. इससे 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का 6 प्रतिशत ही वैक्सीनेशन का काम पूरा हो सका. इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी एमके चंदेल का कहना है कि पहले दिन जरूर शुरुआत धीमी रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में बच्चे अधिक से अधिक टीका लगवाएंगे. इसके लिए स्कूलों में बच्चों को व उनके अभिभावकों को भी प्रेरित किया जा रहा है. ताकि शीघ्र ही टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके.

MP News: 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 25 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम, जानें- पूरी डिटेल्स

अभिभावकों में अभी भी दिख रहा डर

कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब सरकार ने 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को भी टीका लगाने का काम शुरू कर दिया है. इसके तहत जिले में करीब 80 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा. इसकी शुरुआत बुधवार से हो गई है. टीकाकरण को लेकर बच्चों और अभिभावकों में अभी भी डर का माहौल है. अभिभावकों का कहना है कि अभी टीका लगवाने से बच्चों को यदि कुछ होता है तो परेशानी खड़ी हो सकती है. वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार तेजी से आता है. इसके साथ ही सर्दी, जुकाम के लक्षण भी आते हैं. इससे बच्चों में भी डर का माहौल है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन अभिभावकों व बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है.

MP News: गरीबों के राशन में धांधली पर सीएम शिवराज की चेतावनी, कहा- 'दोषियों के घर खोदकर मैदान बना दिए जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget