एक्सप्लोरर

MP News: सतना में देर रात ढही तीन मंजिला इमारत, 4 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Satna Building Collapse News: बताया जा रहा है कि इमारत की ऊपरी मंजिल पर मरम्मत का कार्य चल रहा था. बिल्डिंग ढहने की सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई काटी गई.

Satna Building Collapse: मध्य प्रदेश के सतना में मंगलवार (3 अक्टूबर) की देर रात एक तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई. आधिकारिक लोगों के मुताबिक, इस हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. हालांकि, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. यह हादसा सतना के बिहारे चौक इलाके का है.  

सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाह भी देर रात मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक, यहां कुछ मरम्मत का काम चल रहा था और उसी दौरान यह इमारत ढह गई. अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि अंदर कितने लोग फंसे हैं. हालांकि सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है.' 

चार घंटे तक चला बचाव कार्य, सभी लोग सुरक्षित
सतना नगर निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत ने जानकारी दी है कि बचाव अभियान सकारात्मक तरीके से हो गया. इस इमारत में दो लोगों के दबे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद नगर-निगम, SDRF, दमकल विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से ये ऑपरेशन चलाया गया. दो मजदूरों का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. सभी बधाई के पात्र हैं कि सभी ने जी-जान लगाकर काम किया और दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. 

इमारत के मालिक के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
इमारत के मालिक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी. बिना अनुमति के इतनी पुरानी इमारत में निर्माण या मरम्मत का काम करवाने पर मालिक के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है. ये बिल्डिंग पीछे तक ओपन बताई जा रही है. हादसे के दौरान इमारत में 5-6 लोग थे, लेकिन कुछ लोग पहले ही सुरक्षित बाहर निकल गए थे. मलबे में दो ही लोगों के दबे होने की सूचना मिली थी, जिन्हें चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है. 

ऊपरी मंजिल पर चल रहा था रेनोवेशन का कार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तुमल सबनानी की इस इमारत में रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी और साड़ियों का भी एक शोरूम था. ऊपर के किसी तल पर मरम्मत का काम चल रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सांसद गणेश सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और मेयर योगेश ताम्रकार मौके पर पहुंचे. उनके साथ कई व्यापारी भी वहां आए. तुरंत ही प्रशासन को खबर मिली और मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए तुरंत कई मशीने लगा दी गईं. नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले बिजली की सप्लाई काटी गई. इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया.

जानकारी के अनुसार, मलबे में कई गाड़ियां भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं. इमारत ढहने की आवाज इतनी तेज थी कि देर रात लोगों की नींद टूटी और सब बाहर आ गए. मौके पर आम जनता की भीड़ लग गई. रेस्क्यू टीम देर रात तक बचाव कार्य में जुटी रही. 

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी के किसानों, युवा और लाडली बहनों के नाम होंगे ये तीन दिन, सीएम शिवराज ने बताया पूरा प्लान, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget