एक्सप्लोरर

दुर्लभ O बॉम्बे ब्लड ग्रुप फ्लाइट से मंगाया गया इंदौर, बची मरीज की जान

Indore News: ओ बॉम्बे ब्लड ग्रुप इंदौर में मरीज को चढ़ाया गया. मरीज को पिछले दिनों गलत ब्लड चढ़ा दिया गया था. ये ग्रुप सबसे दुर्लभ है और भारत में केवल 180 लोग हैं जिनका ये ब्लड ग्रुप है.

Indore News: इंदौर के रॉबर्ट नर्सिंग में भर्ती एक महिला रोगी को नया जीवन देने के लिए नागपुर और वर्धा से दुर्लभ 'ओ बॉम्बे' ब्लड ग्रुप को फ्लाइट के जरिए इंदौर मंगवाया गया. रक्त दाता ने शिरडी में इस ब्लड को दान किया है और इंदौर की एक सामाजिक संस्था ने इसे इंदौर तक लाने की व्यवस्था करवाई.

ओ बॉम्बे ब्लड ग्रुप सबसे दुर्लभ है और भारत में केवल 180 लोग हैं जिनका ये ब्लड ग्रुप है. ये ब्लड ग्रुप मुख्य रूप से भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में पाया जाता है.

इंदौर के ब्लड कॉल सेंटर प्रभारी अशोक नायक ने बताया कि बड़नगर निवासी 26 वर्षीय मरीज पवनबाई पति राहुल को कुछ दिन पहले इंदौर के रॉबर्ट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. शुरुआती टेस्ट में पता चला कि उसका "ओ बॉम्बे" ब्लड ग्रुप है, जो पूरी दुनिया में दुर्लभ होता है. जिससे उसका इलाज जटिल हो गया.

इंदौर में नहीं मिला डोनर

इंदौर में कोई स्थानीय डोनर उपलब्ध नहीं होने के कारण डॉक्टर एमवायएच ब्लड बैंक पहुंचे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. आगे की जांच में मरीज की बड़ी बहन में भी वही ब्लड ग्रुप पाया गया. जिससे एक यूनिट ब्लड ट्रांसफ्यूज किया गया.

नायक ने बताया कि उन्होंने रक्त दाताओं की पूरे भारत में खोजबीन की जो ये ब्लड दे सकें. काफी खोजबीन के बाद शिरडी से रवींद्र रक्तदान करने के लिए इंदौर आये. इसके अतिरिक्त, वर्धा में रोहित और नागपुर में एक अन्य दाता का ब्लड लिया गया और तत्काल आवश्यकता को पूरा करने के लिए फ्लाइट से इंदौर मंगवाया गया.

चढ़ा दिया था गलत ब्लड

मरीज पवनबाई के पति राहुल ने बताया कि पत्नी को ब्लीडिंग की समस्या को लेकर बड़नगर सिटी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया था, जहां गलत डायग्नोसिस के कारण दो यूनिट "ओ पॉजिटिव" ब्लड चढ़ा दिया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और किडनी की समस्या हो गई.

इलाज कर रहे डॉ. योगेन्द्र मालवीय ने कहा की मरीज की एक सर्जरी भी हुई थी. "ओ बॉम्बे" ब्लड ग्रुप देने वाले दाताओं को सही समय पर ढूंढ लिया गया जिससे मरीज की जान बचाई जा सकी. इससे पहले साल 2014 और 2018 में ओ बॉम्बे ग्रुप के ब्लड को इंदौर मंगवाया गया था.

बॉम्बे ब्लड ग्रुप क्या है?

बॉम्बे ब्लड ग्रुप एक रेयर ब्लड ग्रुप है, इस ग्रुप के फेनोटाइप में लाल कोशिका झिल्ली पर एच एंटीजन की कमी होती है और सीरम में एंटी-एच होता है. यह उनकी रेड सेल या अन्य टिश्यू पर किसी भी ए, बी या एच एंटीजन को एक्सप्रेस करने में विफल रहता है. 1952 में मुंबई में डॉ. वाईएम भेंडे ने इसे खोजा था.

ये भी पढ़े :Indore Loudspeaker: इंदौर में 250 से ज्यादा धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर, शहर काजी ने जताया विरोध

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget