एक्सप्लोरर

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका? छह बार के विधायक रामनिवास रावत BJP में हो सकते हैं शामिल

MP Lok Sabha Election 2024: रामनिवास रावत मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं. वो फिलहाल विजयपुर विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक हैं.

Ramniwas Rawat May Join BJP: कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत मंगलवार (30 अप्रैल) को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. सूत्रों की मानें तो श्योपुर के विजयपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने वो पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं. वह छह बार के विधायक हैं. काग्रेंस के सीनियर लीडर हैं. विजयपुर सीट से विधायक हैं. काग्रेंस के बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं. रामनिवास रावत मध्य प्रदेश काग्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा. पार्टी के इंदौर से प्रत्याशी बनाए गए अक्षय कांति बम पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए. वहीं अब खबर आ रही है कि छह बार से कांग्रेस के विधायक रह चुके रामनिवास रावत भी पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं. माना जा रहा है कि कल ही वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो चुनाव के बीच कांग्रेस के लिए ये तगड़ा झटका होगा.

सूत्रों की मानें तो रामनिवास रावत पार्टी से नाराज चल रहे हैं. रावत मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार को टिकट देने से नाराज थे. इसी फैसले के चलते उन्होंने पार्टी से अलग होने का मन बना लिया है. सूत्रों का ये भी कहना है कि रामनिवास रावत मुरैना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर सत्यपाल सिंह सिकरवार को प्रत्याशी बना दिया. तब से ही रावत की नाराजगी बढ़ गई. 

इससे पहले खबर ये आई थी की मुरैना में 25 अप्रैल को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान वह बीजेपी में शामिल होंगे, लेकिन पार्टी नेताओं ने उनसे बात की. जिसके बाद वह उस दौरान बीजेपी के साथ नहीं गए. लेकिन अब खबरें हैं कि मंगलवार को रामनिवास रावत बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें

'गद्दारी की है... ऐसी उम्मीद नहीं थी...', अक्षय कांति बम के BJP में शामिल होने पर बोले दिग्विजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget