एक्सप्लोरर

राजगढ़ में पत्रकार की हत्या पर कांग्रेस आक्रोशित, सीएम मोहन यादव से की ये मांग

Rajgarh Journalist Murder: राजगढ़ में एक पत्रकार की बाइक सवार तीन लोगों ने हत्या कर दी. हत्या उसके बेटे के सामने हुई. इस मामले में आक्रोशित कांग्रेस नेता ने सीएम से कुर्सी छोड़ने की मांग की है.

Rajgarh Journalist Murder: मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के सारंगपुर में बाइक सवार तीन लोगों ने पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्रकार 35 वर्षीय सलमान की हत्या रात 9 बजे की बताई जा रही है. पत्रकार की हत्या उसके मासूम बेटे के सामने ही की गई. इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और सीएम से कुर्सी छोड़ देने की मांग की है. 

पीड़ित परिवार के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है. थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा के अनुसार पुलिस ने घटना स्थल के आसपास और अन्य दुकानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले साल 9 फरवरी 2023 को भी आपसी रंजिश के चलते 5 बदमाशों ने सलमान पर चाकू और तलवार से हमला किया था. उसे गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था. 

चुप्पी अब जानलेवा बनी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा, "दिन बीतते-बीतते एक और दर्दनाक घटना ने मध्य प्रदेश की सच्चाई को उजागर किया. अब राजगढ़ जिले के सारंगपुर में बाइक सवार तीन लोगों ने स्थानीय पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी."

उन्होंने आगे लिखा, "मृतक सलमान खान (35) के साथ तब उनका मासूम बेटा भी था. डॉ. मोहन यादव, बेलगाम अपराध और बेखौफ अपराधी अब पत्रकारों को भी निशाना बना रहे हैं. मध्य प्रदेश के सबसे असफल गृहमंत्री के रूप में आपकी आपराधिक चुप्पी अब जानलेवा बन चुकी है. लचरतंत्र में कसावट लाएं, या फिर कुर्सी से उतर जाएं."

तार-तार हुई कानून व्यवस्था
कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने लिखा, "मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हुई. बीजेपी से प्रदेश नहीं संभल रहा है. एमपी के राजगढ़ जिले के सारंगपुर नगर में कल शाम को एक स्थानीय पत्रकार श्री सलमान खान की उसके घर पर 10 वर्षीय बेटे के सामने गोली मारकर हत्या की गई. डॉ. मोहन यादव जी अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों को भी निशाना बनने से ये अपराधी नहीं चूक रहे हैं."

यह भी पढ़ें: राजगढ़ में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, प्रॉपर्टी विवाद की आशंका, एक साल पहले भी हुआ था हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget