एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी की सिर पर आगे और पीछे से किया गया वार, शुरुआती रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Raja Raghuvanshi Autopsy Report: इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या ने सबको हैरान करके रख दिया है. उनकी हत्या की साजिश पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही रची.

इंदौर के राजा रघुवंशी पर दो बार हमला किया गया था. एक बार सिर के पीछे और एक बार सिर के आगे वार किया गया. इस हमले में राजा की मौत हो गई. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों से प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले हैं. राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी फिलहाल गाजीपुर पुलिस की कस्टडी में है.

गाजीपुर के एसपी ने क्या कहा?

गाजीपुर के एसपी डॉ. इराज राजा ने बताया कि आज (9 जून) सुबह मध्य प्रदेश पुलिस की तरफ से सूचना दी गई थी कि एक सोनम नाम की महिला, वो काशी ढाबा जो गोरखपुर हाईवे पर है, वहां पर है. सूचना मिलने ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहां सोनम मिली जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया. हम लगातार मध्य प्रदेश और मेघालय पुलिस के संपर्क में हैं.

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

इस मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा गया है. सूत्रों की मानें तो सोनम ने राज कुशवाहा नाम के शख्स से साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. राज कुशवाहा सोनम के पिता कि प्लाईवुड की फैक्ट्री में काम करता था. वहीं से दोनों के बीच कथित प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. 

राजा रघुवंशी की मां ने क्या कहा?

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि अगर सोनम ने इस घटना को अंजाम दिया है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पूरा समाज सजा देगा. राज कुशवाहा से जुड़े सवाल पर राजा की मां ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए, इसमें सब साफ हो जाएगा. सोनम ने अगर ऐसा नहीं किया तो हम गलत इल्जाम क्यों लगाएंगे?

सोनम रघुवंशी के पिता ने क्या कहा?

आरोपी सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा, "होटल वाले से फोन लेकर उसने अपने भाई से बात की. सोनम को होटल वाले ने फोन दिया. सुबह पांच बजे हमें पता चला. भाई गोविंद ने बताया कि सोनम बहुत रो रही थी. सरकार से मेरा निवेदन है कि सीबीआई की जांच होनी चाहिए, इससे मैं पीछे नहीं हटूंगा. राजा के मर्डर में मेघालय की पुलिस का 100 फीसदी हाथ है, मैं दावे के साथ ये बोल रहा हूं. तीन महीने पहले शादी हुई थी. हमारे बच्चे ऐसे नहीं थे. वो घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जाती थी." 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget