एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: अयोध्या पहुंचने के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, श्रद्धालुओं के लिए क्या है रेलवे का मेगा प्लान?

Jabalpur News: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं. इस समारोह के लिए देश भर से लोगों को आमंत्रित किया गया है.

Special Train For Ayodhya: अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर के शिलान्यास और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंडियन रेलवे भी विशेष व्यवस्थाएं करेगा. रेल प्रशासन इसके लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन जय वर्मा सिन्हा का कहना है कि इसका प्लान जल्द शेयर किया जाएगा.

यहां बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास और रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं. इस ऐतिहासिक धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. श्रद्धालुओं को अयोध्या लाने और वापस ले जाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी रेलवे की होगी. इसके लिए रेलवे द्वारा बड़े पैमाने पर स्पेशल ट्रेन चलाई की जानकारी मिल रही है.

रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा से मंगलवार (9 जनवरी) से जबलपुर में पत्रकारों ने अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने से जुड़ा सवाल किया तो कहा कि, "सभी जानकारी समय पर शेयर कर दी जाएगी. उसका एक लंबा-चौड़ा प्रोग्राम है. वो पूरे भारत देश के हरेक कोने से कोशिश की जा रही है कि जो श्रद्धालु जाना चाहते है,उन्हें कैसे जाने की सुविधा मिल जाये. वो सब हम आपको शेयर कर देंगे. जब फाइनल हो जाएगा तब आपको शेयर कर लेंगे."

यहां बताते चलें कि अयोध्या में भव्य रेलवे स्टेशन भी तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इस दौरान कई शहरों से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई थी. पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या का अनुमान लगाया जा रहा है. इसके लिए मंडल और जोन स्तर से भी जानकारी मांगी गई है. कहा जा रहा है कि इसी हफ्ते रेलवे बोर्ड स्पेशल ट्रेनों की जानकारी सार्वजनिक कर देगा.

ये भी पढ़ें:

Jodhpur: प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पाकर भावुक हुआ कारसेवक का परिवार, कहा- 'हमारे पिता मंदिर की एक ईंट के रूप में मौजूद हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget