एक्सप्लोरर

Omicron in MP: कोरोना के खतरे को देखते हुए रेलवे हुआ सख्त, बिना मास्क स्टेशन आने पर अब होगा यह एक्शन

रेलवे ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि रेलवे स्टेशन पर जो भी बिना मास्क के नजर आएगा, उसे ₹500 का जुर्माना किया जाएगा. यह आदेश पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की ओर से जारी किया गया है.

Omicron Alert in MP:  कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर अब रेलवे प्रशासन भी गंभीर नजर आ रहा है. रेलवे ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि रेलवे स्टेशन पर जो भी बिना मास्क के नजर आएगा, उसे ₹500 का जुर्माना किया जाएगा. इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को भी पाबंद किया है. पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की ओर से सख्त आदेश जारी किया गया है कि रेलवे स्टेशन और परिसर में कोई भी यात्री बिना मास्क के भ्रमण नहीं कर सकता है. भारतीय रेलवे नियम 2012 के अनुसार कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर ₹500 का जुर्माना किया जाएगा.

बिना मास्क लगेगा जुर्माना
 इस संबंध में यह भी आदेश जारी किया गया है कि यात्रियों को कोरोना अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर टिकट चेकर और अन्य अधिकारियों द्वारा निगाह रखी जाएगी.  इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई भी होगी. रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है. अभी तक यह देखने में आ रहा था कि रेलवे स्टेशन परिसर में नियमों का पालन करवाने के लिए किसी की भी जिम्मेदारी तय नहीं थी. अब रेलवे स्टेशन पर भी सख्ती होने की वजह से संक्रमण पर रोक लगने की उम्मीद है. 

एबीपी न्यूज की खबर का हुआ असर
एबीपी न्यूज़ ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा बिना मास्क के भ्रमण करने की खबर को प्रमुखता से दिखाया था.  इस खबर के बाद रेलवे विभाग में यह बात जोर पकड़ गई थी कि कोरोना गाइडलाइन का रेलवे स्टेशन परिसर में पालन कराने की जिम्मेदारी किसकी है ? जीआरपी रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा गाइडलाइन का पालन करने वालों पर नजर रखी जा रही है या नहीं. हालांकि इन चर्चाओं के बीच रेलवे ने आदेश जारी करते हुए टीसी और अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की है जो टिकट चेक करते हैं.

रतलाम में डेढ़ हजार लोगों पर जुर्माना
पश्चिम रेलवे मंडल के रतलाम कार्यालय से आदेश जारी हुआ है जिसमें कोरोना का इलाज का पालन नहीं करने पर ₹500 के जुर्माने की बात कही गई है. रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है.  रतलाम में हाल ही में डेढ़ हजार लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई हुई है. यह कार्रवाई संभवतः पूरे मध्य प्रदेश में तीसरी लहर की आहट के पहले सबसे बड़ी कार्रवाई है.

यह भी पढ़ें:

MP News: बिना मास्क के बच्चों के वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक, कोरोना से बचाव पर ज्ञान भी दिया

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में और बढ़ेगी ठिठुरन, अगले कुछ दिनों में हो सकती है बारिश

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget