एक्सप्लोरर

Elections 2023: एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी का संभावित कार्यक्रम, जानें कितनी रैलियां और रोड शो कर सकते हैं

MP Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मैहर और महाकाल की नगरी उज्जैन, राजस्थान के चारभुजाजी और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं.

MP Politics: इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) होने हैं. इन राज्यों में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की 32 रैलियां और 6 रोड शो कराने की तैयारी कर रहा है. इन रैलियों से पहले प्रधानमंत्री चुनाव वाले राज्यों में दो से तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और जनसभाएं करेंगे. इनमें सबसे अधिक 11 रैलियां और दो रोड शो मध्य प्रदेश में होंगी. अभी इन कार्यक्रमों को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है. 

किस राज्य में कितनी रैली कर सकते हैं पीएम मोदी

विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मणिपुर में इस साल के अंत में होने हैं. सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 11, राजस्थान में नौ, छत्तीसगढ़ में छह, तेलंगाना में चार और मणिपुर में दो चुनावी रैलियां करने का प्रस्ताव है.इन रैलियों के अलावा प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में दो और अन्य राज्यों में एक-एक रोड शो भी कर सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में मैहर और महाकाल की नगरी उज्जैन से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर सकते हैं. वे राजस्थान के चारभुजाजी और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं.

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने अखबार 'दैनिक भास्कर' को बताया कि चुनाव चाहें लोकसभा के हों या विधानसभा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां रूझानों को भाजपा के पक्ष में मोड़ती हैं.  उन्होंने कहा कि कड़े चुनावी मुकाबले के बीच प्रधानमंत्री की रैलियां बीजेपी की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगी.

कर्नाटक के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 अभी पिछले महीने संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात दिन में 19 जनसभाएं और रैलियां की थीं.इसके अलावा उन्होंने छह रोड शो भी किए थे. इनमें से तीन रोडशो बेंगलुरु, एक-एक मैसूरु, कलबुर्गी और तुमकुरु में किए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनावी कार्यक्रमों में राज्य के 19 जिलों को कवर किया. इन जिलों में विधानसभा की 144 आती हैं. इनमें से केवल 42 सीटें ही बीजेपी जीत सकी थी. कांग्रेस के हिस्से में 86 और जेडीएस के हिस्से में 15 सीटें आई थीं. एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली थी.  

ये भी पढ़ें

Singrauli News: सरपंच के विजय जुलूस में चले लाठी-डंडे, 18 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget