एक्सप्लोरर

'मन की बात' कार्यक्रम के 62 एपिसोड का भीली बोली में अनुवाद, झाबुआ के शिक्षक काम में जुटे

Mann Ki Baat: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के 80 से अधिक शिक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का अनुवाद भीली बोली में कर रहे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के 80 से ज्यादा शिक्षक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का अनुवाद भीली बोली में कर रहे हैं. इसके साथ ही इन शिक्षकों द्वारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभाषणों का अनुवाद भी भीली बोली में किया है.

केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा एआई बेस्ड ट्रांसलेशन टूल तैयार किया जा रहा है. इसका उद्देश्य जनजातीय बोलियों में द्वि-भाषी शब्दकोश और त्रि-भाषी प्रवीणता मॉड्यूल तैयार कर नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बहुभाषी शिक्षा (एमएलई) लक्ष्य के तहत कक्षा 1,2 और 3 के विद्यार्थियों के लिए जनजातीय भाषाओं और बोलियों में प्राइमर तैयार करना है. 

80 से ज्यादा शिक्षक जुटे इस काम में

झाबुआ जिले में 80 से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न प्रमुख गतिविधियों एवं संभाषणों का लगातार भीली बोली में अनुवाद का कार्य किया जा रहा है. इस कार्य में अब तक इन शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 62 एपिसोड का भीली बोली में अनुवाद किया जा चुका है. इनके द्वारा राष्ट्रपति के पिछले 12 वर्ष के संभाषणों एवं प्रधानमंत्री के गत 10 वर्ष के संभाषणों का अनुवाद किया जा चुका है.

इसके अलावा कक्षा 1 से 5 तक की हिंदी विषय की पाठ्य पुस्तकों, कक्षा 3 से 5 तक पर्यावरण विषय की किताबों और आईआईटी, नई दिल्ली से प्राप्त 60 हजार से अधिक वाक्यों का भीली बोली में अनुवाद किया जा चुका है. 

शिक्षक-शिक्षिकाओं का किया सम्मान

15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर झाबुआ जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भीली बोली में अनुवाद में संलग्न सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया. महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और कलेक्टर नेहा मीना द्वारा भीली बोली में अनुवादकों का सम्मान कर इनकी सराहना की.

इसे भी पढ़ें: Watch: भोपाल में सड़क हादसे के बाद गुस्साई भीड़, महिला थाना प्रभारी को जड़ा थप्पड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अराजकता का माहौल बनाना ठीक नहीं’, राहुल गांधी पर बरसे CM मोहन यादव
‘अराजकता का माहौल बनाना ठीक नहीं’, राहुल गांधी पर बरसे CM मोहन यादव
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
भारत में घुसपैठ का नया रूट? 4 युवतियां बरामद, NIA को भेजा पत्र
भारत में घुसपैठ का नया रूट? 4 युवतियां बरामद, NIA को भेजा पत्र
'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें
'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget