एक्सप्लोरर

30 अप्रैल को PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड, MP में बीजेपी ने की ये तैयारी

Mann Ki Baat: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को लेकर चर्चा हुई.

Celebration In MP : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendera Modi) पीएम बनने के बाद से ही मन की बात (Mann Ki Baat) अभियान चला रहे हैं. इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री देशवासियों से राजनीतिक से हटकर बात साझा करते हैं. आने वाले 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम का 100वां एपिसोड आएगा. यानि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस एपिसोड के जरिए शतक लगाने जा रहे हैं. इधर, पीएम नरेन्द्र मोदी के 100वें एपिसोड को मध्य प्रदेश बीजेपी (MP BJP) उत्सव के रूप में मनाने जा रही है. इसे लेकर गुरुवार को बैठक भी आयोजत की गई.

क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड कार्यक्रम पर चर्चा हुई. भारत के राजनीतिक इतिहास में यह एक ऐसा माइलस्टोन है, जो आजादी के 75 वर्षों में किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया. 

100वां एपिसोड महत्वपूर्ण
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 100वां एपिसोड हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस एपिसोड को उत्सव के रूप में मनाने के लिए शाम सात बजे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई. इसमें बीजेपी के सांसद और विधायक शामिल होंगे. बैठक में आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए विचार विमर्श हुआ. 

64 हजार बूथों पर होगा उत्सव
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश बीजेपी ने तय किया है कि 64 हजार 100 बूथों पर उत्सव जैसा वातावरण होगा. जो लोग मध्य प्रदेश के मन की बात में उल्लेखित हुए हैं, उन्हें सम्मानित करना, समाज के प्रबुद्ध लोग, समाज के प्रभावी लोग, समाज के अंदर विशेष प्रकार के काम करने वाले लोगों को इस मन की बात में जगह जगह पर आमंत्रित करना और हर बूथ पर कार्यक्रम होगा. 

दूसरी 25 हजार जगहों पर भी आयोजन
हमने तय किया है कि पूरे 64 हजार 100 बूथों के साथ 25 हजार स्थान ऐसे भी होंगे, जहां पर बड़ी संख्या में पब्लिक के साथ कनेक्ट करके मन की बात के कार्यक्रम को विशेष तौर पर करकर मध्य प्रदेश बीजेपी इसे ऐतिहासिक बनाएगी.

यह भी पढ़ें : Indore: इंदौर में नगर निगम का 7 करोड़ का पेपरलेस बजट पेश, जानें- इसमें क्या एलान हुए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget