एक्सप्लोरर

Panna Tiger Death: पन्ना के जंगल में पेड़ से लटके मिले बाघ की मौत मामले में दो गिरफ्तार, दो वनकर्मी निलंबित

पन्ना में एक बाघ की मौत के मामले में कार्रवाई हुई है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो वन कर्मियों को निलंबित किया गया. वन कर्मियों पर लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई हुई है.

Panna Tiger Death: एक बाघ की मौत के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आज दो वन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया. वन कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है. घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की है. सप्ताह की शुरुआत में पन्ना टाइगर रिजर्व के पास एक बाघ का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया था. छतरपुर के वन संरक्षक संजीव झा ने बताया कि दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है.

बाघ की मौत मामले में शिकार करने की आशंका

वन अधिकारियों के अनुसार बाघ का शव पन्ना टाइगर रिजर्व के पास उत्तर वन प्रमंडल में मिला था. घटना की जांच में पता चला कि बाघ शिकारियों के बिछाए गए जाल में फंस गया था. अधिकारी ने कहा कि क्लच तार के फंदे से खुद को मुक्त कराने की कोशिश में 200 किलोग्राम वजनी बाघ का दम घुट गया और मौत हो गई. घटना से वन अमले में हड़कंप मच गया.

आशंका जताई गई कि बाघ का शिकार किया गया होगा. शिकारियों तक पहुंचने के लिए सतना और पन्ना से डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया. बाघ को फंदा लगाकर लटकाने का मामला आश्चर्य का विषय बन गया. कांग्रेस ने बाघ की मौत मामले में सरकार को घेरा. प्रवक्ता केके मिश्रा ने बीजेपी सांसद वीडी शर्मा और सीएम शिवराज के बैठक लेने पर चुटकी ली. उन्होंने ट्वीट किया, "....सत्ता से संगठन आगे?" आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय दुबरी छह बाघ अभयारण्य हैं. मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में पन्ना टाइगर रिजर्व की अहम भूमिका है. 

MP: उमा भारती ने शराब की दुकान का किया विरोध, कहा- 'ये CM शिवराज के निर्देश का उल्लंघन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget