एक्सप्लोरर

MP: फिर चर्चा में आए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, जानें- सीहोर जिले में भक्तों ने ऐसा क्या कर दिया?

Pandit Pradeep Mishra News: राजस्थान के झालावाड़ में पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे. जबकि कलश धारण यात्रा में 51 हजार महिलाएं शामिल होंगी.

Sehore News: अब तक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिला (Sehore District) मुख्यालय पर गाहे बगाहे हेलीकॉप्टर (Helicopter) का आना जाना होता था, उसमें भी तब जब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का सीहोर आगमन होता रहा हो. लेकिन अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के आए बगैर भी सीहोर जिला मुख्यालय पर हेलीकॉप्टर का आना जाना लगा रहता है. इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कोई बिजनेसमैन या नेता नहीं कर रहे हैं बल्कि प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pt Pradeep Mishra) के आवागमन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. कार्यक्रमों में बुलाने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा के भक्त हेलीकॉप्टर उन्हें लेने के लिए भेज रहे हैं, वह कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आते जाते रहते हैं.  

शुक्रवार (26 मई) सुबह को भी सीहोर जिला मुख्यालय पर हेलीकॉप्टर आया और पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर गया. नेपाल के सात दिवसीय शिव महापुराण के समापन होने के बाद भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा शुक्रवार की सुबह झालावाड़ में महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए, जिला मुख्यालय के समीप बने हेलीपैड से राजस्थान के लिए रवाना हुए. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. बता दें राजस्थान के झालावड़ में महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव का आयोजन है. आयोजन में पंडित प्रदीप भी शामिल होंगे. इस दौरान वे 51 हजार कलश यात्रा के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में भाग लेंगे. इसके बाद राधारमण ग्राउंड में धर्मसभा में महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालेंगे साथ ही भगवान शिव पर चर्चा करेंगे. 

शोभायात्रा में शामिल होंगी 51 हजार महिलाएं

झालावाड़ में भी पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे. शोभा यात्रा राधारमण से शुरु होगी. करीब 51 हजार महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शोभयात्रा में शामिल होंगी. शोभायात्रा में महाराणा प्रताप व भारत माता की झांकी भी शामिल होगी. शोभायात्रा राधारमण से होते हुए बस स्टैंड, निर्भय सिंह सर्किल, पुलिस लाइन, अग्रवाल सेवा सदन, मंगलपुराए बड़ा बाजार, मोटर गैराज होते हुए 12 से 1 बजे के बीच वापस राधारमण पहुंचेगी. शोभायात्रा का सामाजिक संगठनों व शहरवासियों द्वारा जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा. शोभायात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालु के लिए फलाहार और जलपान की व्यवस्थाएं की गई हैं.

पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा में लगे हैं बाउंसर

बता दें देश भर में फिलहाल मध्य प्रदेश के कथा वाचकों का ही बोलवाला है. छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा, दोनों ही कथावाचकों की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब इनकी सुरक्षा की चिंता बनी रहती है. बागेश्वर धाम की सुरक्षा को लेकर अभी हाल ही में मध्य प्रदेश की सरकार ने उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है, जबकि सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भोपाल के भवानी ग्रुप के बाउंसरों द्वारा की जाती है. शुक्रवार को भी हेलीपेड पर छोड़ने के लए भोपाल के बाउंसर पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा में तैनात रहे.

ये भी पढ़ें: MP Cheetah News: शावकों की मौत से गुमसुम हुई 'सियाया', क्या चीता प्रोजेक्ट पर मंडराया संकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget