एक्सप्लोरर

Watch: ओंकारेश्वर मंदिर में भक्तों और पुजारियों के बीच मारपीट, पुलिस ने शांत कराया मामला, वीडियो वायरल

Khandwa News: कुछ भक्तों ने दर्शन में भेदभाव को लेकर हंगामा किया. गर्भगृह में कुछ भक्त दर्शन करने को  लाइन में लगे थे. आरोप लगाया कि पुजारी वीआईपी दर्शन करा रहे थे, जबकि वे बड़ी देर से लाइन में लगे थे.

Khandwa Video Viral: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आने वाले देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर मंदिर (Omkareshwar Temple) में हुए हंगामे मारपीट का वीडियो जमकर सोशल मिडिया पर वायरल (Video Viral) हो रहा है. दरअसल, यहां दर्शन करने पहुंचे भक्तों और मंदिर के पुजारियों के बीच हंगामा हो गया. तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार का है.

वीआईपी को दर्शन कराने का मामला
जानकारी अनुसार कुछ भक्तों ने मंदिर परिसर में भगवान के दर्शन करने में भेदभाव को लेकर हंगामा कर दिया. मंदिर के गर्भगृह में मौजूद कुछ भक्त दर्शन करने को लेकर लाइन में लगे हुए थे. भक्तों ने आरोप लगाया कि मंदिर के पुजारी कुछ भक्तों को वीआईपी दर्शन करा रहे थे, जबकि वे लोग बड़ी देर से लाइन में लगे हुए थे.

भक्तों ने लगाया ये आरोप
भक्तों का आरोप था कि जब उन्होंने पुजारियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने भक्तों के साथ ही मारपीट तक कर दी. हालांकि हंगामा होते देख मंदिर परिसर में मौजूद पुलिस के जवान तुरंत गर्भगृह पहुंचे. उन्होंने पुजारियों और भक्तों को समझाया. इसके बाद मामला शांत हुआ. भक्तों ने  आरोप लगाया कि मंदिर ट्रस्ट भक्तों के साथ भेदभाव रखता है. यहां के पुजारी एक ही पर्ची को बार-बार भक्तों को देकर उन्हें जल्दी दर्शन करवा देते हैं, जबकि दूर दराज से आए हुए भक्तों को लाइन में देर तक खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है. इसी बात का एक भक्त ने विरोध किया था. इस पर मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने उसे मंदिर में ही पीट दिया.

एसडीएम ने क्या कहा जानें
पुनासा के एसडीएम चंदर सिंह सोलंकी ने बताया कि शनिवार दोपहर कुछ भक्तों और मंदिर के पुजारियों के बीच झूमाझटकी हुई थी. शनिवार और रविवार होने के चलते छुट्टी के दिनों में मंदिर में भक्तों की भीड़ अधिक होती है. इसके चलते गर्भगृह से जल्दी जल्दी दर्शन कराये जाते हैं. लेकिन, कुछ भक्त आराम से दर्शन करना चाह रहे थे. इसी को लेकर ट्रस्ट के कर्मचारियों और पुजारियों ने मिलकर उन्हें समझाया था. लेकिन वे हंगामा करने लगे. पुलिस ने भक्तों और पुजारियों को समझाकर शांत कराया. उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने  एफआईआर दर्ज नहीं कराई है. हम मंदिर की व्यवस्थाओं को भी ट्रस्ट की बैठक लेकर सुधारने का प्रयास लगातार कर रहे हैं.

बंद है झूला पुल
जानकारी हो कि ओंकारेश्वर का झूला पुल करीब दो माह से बंद है. इसके चलते पुराने पुल पर ही खासी भीड़ हो रही है. मंदिर में भी दर्शनार्थी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. जल्दी दर्शन की होड़ में यहां अक्सर विवाद की स्थिति बन रही है.

यह भी पढ़ें : MP Election 2023: नरेंद्र तोमर की BJP नेताओं के साथ बैठक में मिला ऐसा फीडबैक, चुनाव से पहले बढ़ गई पार्टी की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget