एक्सप्लोरर

MP: स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की शादी के फंक्शन में जैकलिन फर्नांडीस के ठुमके, हो गया विवाद

Narendra Singh Tomar Son Marriage: एमपी के ग्वालियर में स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के प्री वेडिंग फंक्शन में हुए संगीत समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने परफॉर्मेंस दी थी.

Narendra Singh Tomar Son Marriage News: मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की शादी में वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा लगा. कई राज्यों के गवर्नर, सीएम, केंद्रीय मंत्री और दूसरे बड़े नेता वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे. अरबाज खान समेत बॉलीवुड के कई सितारे भी इस शादी में पहुंचे. नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे बेटे प्रबल प्रताप तोमर का विवाह अरुंधति सिंह राजावत के साथ हुआ है. जयपुर के जय महल पैलेस मेंशादी का समारोह हुआ, जहां तमाम खास मेहमानों की मौजूदगी में वर-वधू ने एक-दूसरे को माला पहनाई.

इससे तीन न दिन पहले ग्वालियर में प्री वेडिंग फंक्शन हुए थे. ग्वालियर में हुए संगीत समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस और सिंगर बी पार्क ने परफॉर्मेंस दी थी. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जैकलिन फर्नांडीस का डांस कराने को लेकर यह शादी विवादों में भी घिरी हुई है. ग्वालियर में हुए संगीत समारोह में जैकलिन फर्नांडीस ने जमकर ठुमके लगाए थे. 

कमलनाथ सरकार के दौरान भी सुर्खियों में रही थीं जैकलिन फर्नांडीस

इसे लेकर नरेंद्र सिंह तोमर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है. दरअसल, पहलगाम हमले के बाद देश के लोगों में गुस्सा है. इस बीच नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के प्री वेडिंग फंक्शन में जैकलिन फर्नांडीस के परफॉर्मेंस पर सवाल उठ रहे हैं. अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के दौरान भी सुर्खियों में रही थीं. 

शादी में पहुंचे ये बड़े नेता

इसके बाद शादी में राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ बागडे, सिक्किम के गवर्नर ओम माथुर, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी शादी समारोह में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत कई अन्य मेहमान भी शादी में पहुंचे.

शादी समारोह में इंडियन बीट्स बैंड के जाकिर हुसैन की टीम ने क्लासिकल परफॉर्मेंस दी. मौके पर एक्टर अरबाज खान के साथ ही अनिरुद्ध दवे भी नजर आए. इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी भी पहुंची थीं.

आगरा के ताज होटल से हुई थी सगाई

नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप तोमर दिल्ली में लॉन टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं. दोनों की सगाई 21 अक्टूबर 2024 को आगरा के ताज होटल से हुई थी.

शादी का अंतिम समारोह 4 मई को ग्वालियर में होगा. ग्वालियर में होने वाले रिसेप्शन में भी कई नामचीन चेहरे शामिल होंगे. पुत्र वधू अरुंधति सिंह राजावत राजस्थान के भरतपुर जिले के बीजेपी के जिला अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती हैं. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget